https://www.xxzza1.com
Wednesday, May 8, 2024
Home पॉलिटिक्स राजस्थान: करणपुर विधानसभा चुनाव में BJP को शिकस्त, मंत्री बनाने के बाद...

राजस्थान: करणपुर विधानसभा चुनाव में BJP को शिकस्त, मंत्री बनाने के बाद भी हारा BJP प्रत्याशी

-रहीम ख़ान

जयपुर | राजस्थान में सोमवार को घोषित हुए करणपुर विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भारी मतों से हरा दिया है।

भाजपा ने करणपुर विधानसभा से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव से पहले ही राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया था जिसका काफी विरोध हुआ था और विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी।

रुपिंदर सिंह कुन्नर ने बीजेपी प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 11,283 वोटों से हरा दिया।

करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर की विधानसभा चुनाव से पहले अचानक मृत्यु हो जाने की वजह से 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव स्थगित हो गए थे। इसके बाद यह चुनाव 5 जनवरी को हुआ था जिसमें कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह कुन्नर को प्रत्याशी बनाया था और भाजपा ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को।

करणपुर विधानसभा के अलावा पूरे राजस्थान में चुनाव 25 नवंबर को हुए थे जिसका परिणाम 3 दिसंबर को आया था।

3 दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में भाजपा ने 199 में से 115 सीटें जीतने के बाद राजस्थान में सरकार बना ली थी। इसके साथ ही भाजपा ने करणपुर विधानसभा से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया था।

कांग्रेस ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की आलोचना करते हुए इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया था और इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग में भी दर्ज करवाई थी।

चुनाव प्रचार के बीच ही सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बनाए जाने को लोग भाजपा का मास्टर स्ट्रोक बता रहे थे और भाजपा भी उनकी जीत को लेकर सुनिश्चित थी लेकिन क्षेत्र की जनता ने इसके विपरीत परिणाम देते हुए कांग्रेस पार्टी के रुपिंदर सिंह कुन्नर के सिर करणपुर विधानसभा चुनाव की जीत का सेहरा बांध दिया.

रुपिंदर सिंह कुन्नर को 94,950 वोट मिले. वहीं बीजेपी उम्मीदवार टीटी को 83,667 वोट मिले. तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के पृथीपाल सिंह रहे, जिन्हें 11940 वोट मिले.

नियमों के मुताबिक, मंत्री बनने के बाद से सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के पास विधायक चुने जाने के लिए छह महीने का समय है। लेकिन चुनाव हारने के बाद सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए राजस्थान के राजभवन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर (X)अकाउंट पर लिखा है कि, “माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी द्वारा अग्रेषित राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।”

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर (X) अकाउंट पर लिखा है कि, “करणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी जी ने जनादेश को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री पद से त्यागपत्र दिया। आप पुनः करणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों मे समर्पित रहेंगे।”

करणपुर में जीत के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रुपिन्दर सिंह ने कहा कि, “मैं करणपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में, सरकार का इतना दबाव होते हुए भी कई केंद्रीय मंत्रियों के प्रचार के लिए आने के बावजूद सबको नकारते हुए लोकतंत्र की जीत करवाई है. उन्होंने कहा कि वह इलाके की जनता को निराश नहीं करेंगे.”

करणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर की जीत पर खुशी ज़ाहिर करते हुए सचिन पायलट ने कहा है कि, “श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में रुपिंदर सिंह कुन्नर जी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं. गुरमीत सिंह कुन्नर द्वारा किए गए जनहित, जनकल्याण एवं क्षेत्र के विकास के कार्यों को अपने हृदय में रखकर जनता ने मतदान किया था.

उन्होंने कहा कि, “मुझे खुशी है कि श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है. इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करणपुर सीट से कुन्नर को मिली जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, “करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है।

गहलोत ने कहा कि, “करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।”

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि, “जब देश की संवैधानिक संस्थाएं अपना दायित्व भूल जाएं, तब जनता की अदालत में न्याय होता है। श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता-जनार्दन को कोटिश: प्रणाम।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, “श्रीकरणपुर का यह जनादेश भाजपाई तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक नीति पर करारा तमाचा है। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी श्री रूपिंदर सिंह कुन्नर जी को जीत की हार्दिक बधाई एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद।”

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि, “श्रीकरणपुर उपचुनाव के बीच भाजपा ने सत्ता के अहंकार में चुनाव लड रहे प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता का मज़ाक बना दिया था। श्रीकरणपुर की जनता ने भाजपा के घमंड को तोड़ दिया है।”

जयराम रमेश ने कहा, “कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत हुई है। भाजपा के अहंकारी नेताओं को यह समझना होगा कि वे भले ही किसी को ‘मंत्री’ बना दें लेकिन ‘जनप्रतिनिधि’ तो जनता ही बनाती है।”

इस जीत के बाद राजस्थान पीसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि, “सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं !” जिसकी सोशल मीडिया पर पूरे दिन चर्चा रही।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

गुजरात: RTI कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बरी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की जुलाई 2010 में हुई हत्या के मामले में गुजरात...
- Advertisement -

राहुल गांधी ने झारखंड की चुनावी सभा में बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | झारखंड के गुमला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल...

हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया, अल्‍पमत में भाजपा सरकार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हरियाणा में बीजेपी सरकार के सामने बड़ा संकट आगया है और सरकार अल्पमत में...

राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के नाम पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की कल वोटिंग होने वाली है, इस से पूर्व...

Related News

गुजरात: RTI कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बरी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की जुलाई 2010 में हुई हत्या के मामले में गुजरात...

राहुल गांधी ने झारखंड की चुनावी सभा में बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | झारखंड के गुमला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल...

हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया, अल्‍पमत में भाजपा सरकार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हरियाणा में बीजेपी सरकार के सामने बड़ा संकट आगया है और सरकार अल्पमत में...

राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के नाम पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की कल वोटिंग होने वाली है, इस से पूर्व...

मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर को आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम ज़मानत

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (6 मई) को मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here