https://www.xxzza1.com
Sunday, May 19, 2024
Home देश राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के नाम पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट...

राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के नाम पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की कल वोटिंग होने वाली है, इस से पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिख कर कहा है कि, पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने अब तक के चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की है.

राहुल गाँधी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से आगे के चरणों के लिए बिना थके जी-जान से जुट जाने की अपील की है. अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है – ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है.

उन्होंने कहा है कि, जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता सच्चाई के लिए खड़ा है, तब तक भारत में नफ़रत नहीं जीत सकती – और हम एक नहीं, करोड़ों हैं.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की गारंटी को घर-घर पहुंचाएं. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदलेंगे.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पत्र साझा किया है कि “मेरे प्रिय साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है – ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ प्रेम और न्याय की कांग्रेस की विचारधारा है और दूसरी तरफ मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस की भय, नफरत और विभाजन की विचारधारा है।”

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “इस लड़ाई में कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत आप जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। आप निडर हैं, क्योंकि कांग्रेस की विचारधारा आपके दिलों में, आपके विचारों और आपके कार्यों में है। आप पार्टी की रीढ़ हैं और हम आपके बिना नहीं जीत सकते।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “मैं आब तक की आपकी मेहनत के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। आपकी वजह से हम भारत की जनता की बात सुनकर एक क्रांतिकारी घोषणापत्र बना पाए हैं। हमने चुनाव के पहले दो चरणों में अच्छा संघर्ष किया है। हम भाजपा के झूठ और ध्यान भटकाने वाले कार्यों का विरोध करने और उन्हें हमें जवाब देने के लिए मजबूर करने में सक्षम हैं।”

उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा, “अब एक और महीने कड़ी मेहनत करने का समय है- यह सुनिश्चित करने कि हमारी गारंटी हर भारतीय तक पहुंचे, और यह सुनिश्चित करने का कि हर कोई वोट देने के लिए निकले। आइए हम सब मिलकर कांग्रेस का संदेश और अपनी गारंटी को हर गांव, मोहल्ले, गली और घर-घर तक पहुंचाएं। अब समय आ गया है कि हम घर-घर तक जाएं। हमें हर चुवा, महिला, मजदूर, किसान और वंचित परिवार तक पहुंचना होगा। मैं इस लड़ाई में अपना सब कुछ दे रहा हूं और मैं आपसे भी यही चाहता हूं।”

राहुल ने अंत में कहा, “जब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता सच्चाई के लिए खड़ा है, तब तक भारत में नफ़रत नहीं जीत सकती – और हम एक नहीं, करोड़ों हैं। मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे।”

राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद अगर केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आता है तो मनरेगा योजना के तहत दैनिक भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया जाएगा.

राहुल गांधी ने कहा, “यह चुनाव संविधान, आरक्षण और जनजातीय लोगों के जल, जंगल, जमीन और सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है.”

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here