https://www.xxzza1.com
Wednesday, May 8, 2024
Home देश नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच महिला पहलवानों के साथ दिल्ली...

नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | आज का दिन कई कारणों से याद रखा जाएगा। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन करके जहां एक ओर देश को लोकतंत्र की नई इमारत देने का काम किया, वहीं दूसरी ओर न्याय के लिए आंदोलन कर रही महिला पहलवानों के साथ उनके आंदोलन को दबाने एवं कुचलने का प्रयास किया गया। इसे लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।

देश में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दलों के बीच कुछ समय से रस्साकशी चल रही थी। सत्तारूढ़ भाजपा संसद भवन के उद्घाटन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रही थी, जबकि विपक्ष इसके उद्घाटन को राष्ट्रपति से करवाने की बात कह रहा था। लेकिन इस सबके बीच सभी बातों को नज़रअंदाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया।

नए संसद भवन के उद्घाटन के बीच दिल्ली में महीनों से न्याय के लिए जंतर मंतर पर बैठकर आंदोलन कर रही महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला। आज के दिन महिला पहलवानों ने अपनी बात सत्ता को बताने के लिए जंतर मंतर से नए संसद भवन की ओर कूच करने का ऐलान किया था लेकिन पुलिस के निरंकुश बर्ताव की शिकार हो गईं।

महिला पहलवानों के समर्थन में तमाम सामाजिक संगठनों ने और गैर राजनीतिक संगठन आगे आए हैं। आज इसी क्रम में जब इन महिला पहलवानों ने नए संसद भवन की ओर कूच करने का प्रयास किया तो इनके आंदोलन को जबरन कुचला गया और आंदोलन करने वाले पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस और आंदोलन करने वाले पहलवानों के बीच झड़प हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया और इनको अलग-अलग स्थान पर ले गई है।

आज के दिन हुई इस घटना से लोकतंत्र का चेहरा शर्मसार हो गया है। देश में नई संसद के भवन को लेकर बड़ी-बड़ी बात करने वाले सत्तारूढ़ भाजपा सरकार और उसके समर्थक दलों के नेता ख़ामोश हैं। लोकतंत्र में नए संसद भवन को लोकतंत्र का नया मंदिर बताने वाले लोगों ने आज ही महिला पहलवानों के साथ बड़ा अन्याय किया है।

महिला पहलवानों के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली कूच करने की घोषणा पहले ही कर दी थी।

आज उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ दिल्ली कूच किया, लेकिन उनको दिल्ली बार्डर पर यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोंकने का काम किया। किंतु यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस इनको रोकने में नाकाम रही।

राकेश टिकैत और उनके समर्थक बैरिकेडिंग हटाकर दिल्ली में प्रवेश करने में सफल हो गए हैं। राकेश टिकैत ने महिला पहलवानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा है कि, “पहलवान बेटियों को जबरन सड़क पर घसीटने वाली केंद्र सरकार संसदीय मर्यादाओं की दुहाई देकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है, लेकिन बेटियों की चीख आज हुक्मरानों को नहीं सुनाई दी। हमारी बेटियों को हिरासत से छोड़ने और न्याय मिलने तक किसान गाजीपुर बार्डर पर डटे रहेंगे।”

राकेश टिकैत ने यह भी कहा है कि, “देखो जो सरकार में लोग शामिल हो जाएंगे वो जेल नहीं जाएंगे। महिला पहलवानों का आंदोलन पूरी तरह से सफल है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला पहलवानों के संसद कूच करने पर महिला पहलवानों को घसीट कर पीटने और उनको गिरफ्तार किए जाने पर अपनी राय कुछ यूं जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “राज्याभिषेक पूरा हुआ-“अहंकारी राजा” सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज।”

महिला पहलवानों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा को घेरा है और ट्वीट कर इस घटना को शर्मनाक बताया है.

एक ओर संसद उद्घाटन का प्रचार, दूसरी ओर महिला पहलवानों पर अत्याचार! दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही भाजपा सांसद द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार ओलंपिक मेडलिस्ट महिला पहलवानों पर पुलिस का लाठीचार्ज एवं बर्बरता, शर्मनाक। सत्ता के संरक्षण में बेटियों का हो रहा शोषण, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन। पहलवानों को न्याय दे सरकार।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस पर अपनी राय ट्विटर के जरिये रखी है। उन्होंने कहा है कि, “खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।”

महिला पहलवानों के साथ आज मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि, “ये देश के चैंपियंस हैं आतंकवादी नहीं! शर्मनाक।”

स्वाति मालीवाल ने महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा घसीट कर ले जाने पर भी अपनी राय व्यक्त की है और उन्होंने कहा है कि, “ये देश की तीन बड़ी रेसलर्स हैं! ऐसे ब्रजभूषण को घसीटते हुए लेके जाने के बजाए इन्हें घसीटा जा रहा है।”

इसी बीच महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा है कि, “क्या खून पसीना बहाकर देश के लिए मेडल लाना हमारा गुनाह था?अगर हाँ, तो हमें फांसी लगा दो।”

इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि, “आज इस देश में बहुत बड़ा इतिहास रचा गया। देश में एक तानाशाह ने अपने राजतिलक का स्वांग रचा। जब तानाशाह अपना राजतिलक करा रहा था, तब देश की सबसे होनहार बेटियां घसीटी और मारी जा रही थीं।”

राष्ट्रीय लोक दल ने भी आज की इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राष्ट्रीय लोक दल ने कहा है कि, “नया लोकतंत्र मुबारक हो…… मुबारक हो उनको जिनके घरों में बहन-बेटियां नहीं हैं, जिनके लिए अपनी बेटियों की इज़्ज़त बचाने से ज्यादा जरूरी किसी मूकनायक के लिए ताली बजाना है। मुबारक हो ये तानाशाही उन सभी मूकनायकों को, जिन्हें बेटियों की ये चीत्कार नहीं सुनाई दे रही…..”

इसी बीच जंतर मंतर से पहलवानों के टेंट उखाड़े जा रहे हैं। नए संसद भवन की ओर कूच करने के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनको अज्ञात स्थान की ओर ले गई।

आज की इस घटना ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है और न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों को बहुत कुछ सोंचने पर मजबूर कर दिया है। अभी नहीं, लेकिन आज की यह घटना आगे चलकर सत्तारूढ़ भाजपा के लिए खतरे की घण्टी बजा सकती है।

लोकतंत्र में अपनी आवाज को उठाने का सबको हक है। लेकिन जिस तरह से आज महिला पहलवानों के आंदोलन को कुचला गया और उनकी गिरफ़्तारी की गई ,उससे लोकतंत्र का गला ही नहीं घोंटा गया बलिक लोकतंत्र भी शर्मशार हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

गुजरात: RTI कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बरी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की जुलाई 2010 में हुई हत्या के मामले में गुजरात...
- Advertisement -

राहुल गांधी ने झारखंड की चुनावी सभा में बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | झारखंड के गुमला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल...

हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया, अल्‍पमत में भाजपा सरकार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हरियाणा में बीजेपी सरकार के सामने बड़ा संकट आगया है और सरकार अल्पमत में...

राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के नाम पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की कल वोटिंग होने वाली है, इस से पूर्व...

Related News

गुजरात: RTI कार्यकर्ता की हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बरी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | आरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा की जुलाई 2010 में हुई हत्या के मामले में गुजरात...

राहुल गांधी ने झारखंड की चुनावी सभा में बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | झारखंड के गुमला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल...

हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया, अल्‍पमत में भाजपा सरकार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हरियाणा में बीजेपी सरकार के सामने बड़ा संकट आगया है और सरकार अल्पमत में...

राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं के नाम पत्र, कहा- पूरी ताकत से जुट जाएं, मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की कल वोटिंग होने वाली है, इस से पूर्व...

मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर को आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम ज़मानत

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (6 मई) को मुख़्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here