https://www.xxzza1.com
Monday, April 29, 2024
Home देश बिहार में भाजपा के विधानसभा मार्च पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक...

बिहार में भाजपा के विधानसभा मार्च पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत

इंडिया टुमारो

पटना | बिहार में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिक्षकों की नियुक्ति और 10 लाख लोगों को नौकरी देने के मामले को लेकर विधानसभा मार्च निकाला था. मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां चलाईं.

पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई सांसदों, विधायकों को भी चोट लगी है. रिपोर्ट के अनुसार पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई.

बिहार भाजपा ने ट्विट कर अपने कार्यकर्ता की मौत पर नितीश सरकार को घेरा है. वहीं राजद ने भजपा के प्रदर्शन पर पत्थरबाज़ी का आरोप लगाते हुए वीडियो भी साझा किया है.

राष्ट्रीय जनता दल ने भजपा के प्रदर्शन पर पत्थरबाज़ी का आरोप लगाते हुए वीडियो भी साझा किया है. राजद ने ट्वीट कर कहा है, “प्रदर्शन के नाम पर लाल मिर्च पाउडर से पुलिस पर भाजपाई गुंडों का घातक हमला!!”

ट्विट में कहा गया है, “प्रदर्शन के नाम पर रोड़े-पत्थर की वर्षा करने वाली गुंडे-मवालियों की पार्टी – BJP इस बार लम्पटई में और अधिक घातक तैयारी के साथ आई थी! इस बार BJP लाल मिर्च पाउडर के कई बोरियां भरकर लाई थी!!”

भाजपा ने ट्विट कर कहा है, “महागठबंधन सरकार की पुलिसिया गुंडागर्दी के लाठीचार्ज में भाजपा ने अपने एक मजबूत कार्यकर्ता को खो दिया। जहानाबाद भाजपा के महामंत्री श्री विजय सिंह जी बिहार की जनता का आवाज उठाते हुए बलिदान हो गए।…उनकी हत्या बिहार में लोकतंत्र की हत्या है, बिहार और विपक्ष की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है।”

भाजपा ने ट्विट कर नितीश कुमार पर निशाना साधा है. ट्विट में कहा गया है कि, “बिहार में महागठबंधन की भ्रष्ट, क्रूर और निरंकुश सरकार! 13 जुलाई, 2023 को जनता के हक की बात करने पर बीजेपी नेता को पीट-पीटकर मार डाला, महिलाओं पर भी बरसाईं लाठियां….. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, और फ़ैसला जनता के हाथ में है…”

बताया जाता है कि भाजपा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दे को लेकर पटना में विधानसभा मार्च का आयोजन किया. इस दौरान मार्च में शामिल नेता और कार्यकर्ता जैसे ही डाक बंगला के समीप पहुंचे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान डाक बंगला चौराहे पर भाजपा के एक नेता की मृत्यु हो गई, जिनकी पहचान जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय कुमार सिंह के रूप में की गई.

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि विजय सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इससे पहले विधानसभा मार्च गांधी मैदान से शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न जिला से आए हजारों लोग शामिल हुए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा.

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. भाजपा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी. कहीं कोई उग्र प्रदर्शन नहीं किया गया. उन्होंने सवाल किया कि जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन था तो लाठियां क्यों चलाई गई?

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, “सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली. बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है.”

चिराग ने कहा, “यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? मैं विजय सिंह जी की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता हूं, साथ में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने का संबल प्रदान करें.”

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

Related News

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here