https://www.xxzza1.com
Saturday, April 27, 2024
Home महिला यूपी: कुशीनगर से 2 मुस्लिम छात्रा 27 मार्च से लापता, पुलिस पर...

यूपी: कुशीनगर से 2 मुस्लिम छात्रा 27 मार्च से लापता, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

स्टाफ रिपोर्टर | इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले से 2 मुस्लिम छात्रा 27 मार्च 2023 से लापता हैं जिनकी खोज पीड़ित परिवार पिछले एक महीने से कर रहा है. पीड़ित परिवार ने दोनों छात्राओं के अपहरण की आशंका जताई है.

लापता नाबालिग छात्राओं की उम्र लगभग 15 वर्ष है. लापता छात्राओं के परिवार ने किसी मानव तस्करी करने वाले गिरोह से सम्बन्धित लोगों द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई है.

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि, “मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही.”

पीड़ित परिवार ने पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर मण्डल को 28 अप्रैल को पत्र लिख कर मामले में मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है.

पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वलीमुल्लाह खान और सैफुल्लाह शेख की पुत्री को एक साथ कुशीनगर के बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय से 27 मार्च 2023 को गायब कर दिया गया है.

वलीमुल्लाह खान की पुत्री जनपद कुशीनगर की निवासी है और सैफुल्लाह शेख की पुत्री जनपद देवरिया की रहने वाली है.

इंडिया टुमारो से बात करते हुए परिवार ने आशंका जताई है कि दोनों लड़कियों को एक साथ गायब किया गया है.

इंडिया टुमारो से बात करते हुए लापता छात्राओं में से एक के पिता वलीमुल्लाह खान ने कहा, “हमें आशंका है कि उन्हें मानव तस्करी करने वाले गिरोह से सम्बन्धित लोगो ने झांसा देकर या बलपूर्वक अपहरण कर लिया है जिसके कारण उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है.”

लापता छात्रा के पिता वलीमुल्लाह खान ने दिनांक 27 मार्च 2023 को स्थानीय थाना कसया में छात्राओं के गुमशुदगी की सूचना दी थी. हालांकि परिवार का कहना है कि एक महीने के बाद भी मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.

पीड़ित परिवार ने पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर मण्डल को पत्र लिख कर कहा है कि, “स्थानीय थाना कसया मे दी गयी सूचना पर अब तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण प्रार्थी हताश व निराश है.”

पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर मण्डल को लिखे पत्र में पीड़ित परिवार ने कहा है कि, “प्रार्थी के घर लड़कियों के लापता होने के 2 दिन पूर्व बाडीपुल निवासी दो लड़कियां मिलने आई थीं.”

पत्र में मांग की गई है कि, “छात्राओं फोन के काल डिटेल गायब करने वालों के सम्बन्ध में जानकरी प्राप्त हो तो प्रार्थी की लड़कियों को गायब करने वालों के चंगुल से अवमुक्त और बरामद हो सकती है.”

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here