https://www.xxzza1.com
Monday, April 29, 2024
Home देश BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा

BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | बीबीसी- ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग ने आज छापा मारा है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, आईटी की टीम ने मंगलवार सुबह बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में स्थित ऑफिस पर छापा मारा.

बताया जा रहा कि, आयकर विभाग के अधिकारी सुबह बीबीसी के ऑफिस पहुंचे और सभी कर्मचारियों के फोन बंद करवा दिए. आयकर विभाग द्वारा बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापे मारने की ख़बरें हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 60-70 लोगों की एक टीम बीबीसी के दिल्ली कार्यालय में ‘सर्वे’ कर रही है।

इस छापेमारी को लेकर बीबीसी की और से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बीबीसी दिल्ली का दफ्तर केजी मार्ग स्थित एचटी हाउस बिल्डिंग में है.

जानकारी के मुताबिक, बीबीसी स्टाफ़ को अपने फ़ोन बंद रखने का आदेश दिया गया है. परिसर में न तो किसी को प्रवेश करने दिया जा रहा है और न ही बाहर आने दिया जा रहा है.

यह छापा उस समय किया जा रहा है जब देश में BBC द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2002 के गुजरात दंगों के परिपेक्ष्य में बनी डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ पर काफ़ी चर्चा हो रही है.

सरकार ने डॉक्युमेंट्री पर बैन भी लगा दिया था. हालाँकि उससे पहले भारत सरकार ने इसे यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म्स से हटा दिया गया था.

इससे पहले BBC डॉक्यूमेंट्री को देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्र संगठनों द्वारा दिखाया गया था जिससे काफ़ी विवाद भी हुआ था.

आज ही समाचार एजेंसी ANI को दिए गए साक्षात्कार में गृह मंत्री अमित शाह ने BBC डॉक्यूमेंटरी के बारे में बात करते हुए कहा कि, “हज़ारों साज़िशों के बावजूद सच सामने आता है. वे 2002 से मोदी के पीछे हैं। लेकिन हर बार, मोदी जी मज़बूत और अधिक लोकप्रिय होकर सामने आते हैं.”

बीबीसी के दफ्तर पर छापामारी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है.

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है, “पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल.”

ट्वीट में कहा गया है कि, यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

Related News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here