https://www.xxzza1.com
Friday, April 26, 2024
Home एजुकेशन रज़िया सुल्ताना अंसारी: बिहार में डीएसपी बनने वाली पहली मुस्लिम महिला

रज़िया सुल्ताना अंसारी: बिहार में डीएसपी बनने वाली पहली मुस्लिम महिला

रशीदा बकैत | इंडिया टुमारो

बेंगलुरु | बिहार के गोपालगंज जिले के गांव हथुआ में एक परिवार के सात भाई-बहनों में सबसे छोटी 27 वर्षीय रजिया सुल्ताना अंसारी के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था. रज़िया हमेशा से एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थी. उनके इसी सपने ने उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया.

उनकी अनथक कोशिशों ने उनके ख़्वाब को हकीकत में बदल दिया और अब रज़िया 2021 में बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में चुने जाने वाले 40 उम्मीदवारों में से एक हैं. इस उपलब्धि की वजह से वह अब बिहार पुलिस में डीएसपी बनने वाली पहली मुस्लिम महिला हैं. बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल कर रज़िया राज्य पुलिस बल में चयन से पहले बिहार सरकार में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में तैनात थीं.

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के बोकारो में हासिल की. उनके पिता मोहम्मद असलम अंसारी बोकारो स्टील प्लांट में स्टेनोग्राफर के रूप में तैनात थे. उनके पिता का 2016 में निधन हो गया. उनकी मां अभी भी बोकारो में रहती हैं. सुल्ताना की बहनों की शादी हो चुकी है, वहीं उनके बड़े भाई एमबीए करने के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी में एक निजी कंपनी में काम करते हैं. बोकारो में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, रज़िया जोधपुर चली गईं जहाँ से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया।

सुल्ताना ने एक न्यूज़ पोर्टल को बताया कि, “मैं एक पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.” अक्सर महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है और उनके खिलाफ अपराध की घटना होने पर वह पुलिस को रिपोर्ट करने से कतराती हैं. मैं इसके लिए कोशिश करूंगी कि महिलाएं अपने खिलाफ होने वाले अपराध की रिपोर्ट करें.

उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम लड़कियों में शिक्षा की कमी के बारे में चिंता व्यक्त की और माता-पिता से अपनी बेटियों के सपनों को पूरा करने में साथ देने की बात कही.

वह हिजाब (बुर्का) पहनने वाली लड़कियों का समर्थन करती हैं और ज़ोर देकर कहती हैं कि हिजाब ज्ञान हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध लोगों की राह नहीं रोकता है. कोई हिजाब पहन कर भी स्कूल या कॉलेज जा सकता है. रज़िया ने कहा, “बुर्का या हिजाब किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है. अगर हम यकीन रखते हैं कि हम कोई भी काम कर सकते हैं, तो अल्लाह हमें हर तरह की बाधाओं को दूर करने की शक्ति देता है.”

यह नवनियुक्त पुलिस अधिकारी हाल ही में कोविड -19 से उबरी हैं. रज़िया सुल्ताना ने अपने समुदाय में वैक्सीनेशन के बारे में फैली गलतफहमी को दूर करने और लोगों की जान बचाने के लिए कोरोना से लड़ने की अपील की.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here