https://www.xxzza1.com
Saturday, April 27, 2024
Home राजनीति किसानों के समर्थन में NSUI ने शुरू की जयपुर से दिल्ली तक...

किसानों के समर्थन में NSUI ने शुरू की जयपुर से दिल्ली तक सायकिल यात्रा

रहीम ख़ान | इंडिया टुमारो

जयपुर | दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा “किसान छात्र साइकिल यात्रा” जयपुर से शुरू की गई. साईकिल यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

साइकल यात्रा का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राजस्थान NSUI के प्रभारी गुरजोत संधू और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी कर रहे हैं. यात्रा शाम को बहरोड़ पहुंचेगी. यहां रात्रि विश्राम के बाद रैली 05 जनवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी. इस साइकल यात्रा में पूरे प्रदेश से सैकड़ों छात्र शामिल हुए हैं जो साईकिल से ही दिल्ली कूच कर रहे हैं.

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, खेल मंत्री अशोक चांदना और विधायक कृष्णा पूनिया मौजूद थे जब अमर जवान ज्योति से ‘सायकिल यात्रा’ को रवाना किया गया.

इंडिया टुमारो से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पूरा देश किसानों के साथ है, किसानों के बेटे एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज जयपुर से दिल्ली तक साइकल यात्रा निकाल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि, “किसानों को कड़ाके की ठंड में 40 दिन से ज्यादा प्रदर्शन करते हुए हो गए हैं. लेकिन मोदी सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है इसलिए किसानों का दर्द उसे दिखाई नहीं दे रहा है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस इन किसान विरोधी कानूनों के ख़िलाफ़ सभी विधानसभाओं में धरना दे रही है.”

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किसान आंदोलन में राजस्थान सरकार के मंत्रियों के शामिल नहीं होने के इंडिया टुमारो के सवाल पर कहा कि कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर जाने की जरूरत नहीं है, बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहा है, वो किसानों का आंदोलन है कांग्रेस का आंदोलन नहीं है. किसान के समर्थन में कांग्रेस पूरे देश में लड़ाई लड़ रही है.

विधायक कृष्णा पूनिया ने इंडिया टुमारो से बात करते हुए कहा कि किसान बड़ी विकट परिस्थितियों में यह लड़ाई लड़ रहा है. जिस किसान के लिए यह कानून बनाया गया है अगर वो ही नहीं चाहता है तो मोदी सरकार को यह कानून वापस ले लेना चाहिए.

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने इंडिया टुमारो को बताया कि आज देश का अन्नदाता कड़ाके की ठंड में भी अपने हित एवं अधिकार के लिए दिल्ली की सीमा पर डटा है.

किसान आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से एनएसयूआई राजस्थान ने “किसान छात्र साइकिल यात्रा” का आयोजन किया है. यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ” जयपुर से दिल्ली” साईकिल से कूच करने जा रहे हैं.

यात्रा में शामिल युवाओं का कहना है कि जब तक मोदी सरकार कृषि के तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक किसानों के साथ मिलकर एनएसयूआई की यह लड़ाई जारी रहेगी.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here