https://www.xxzza1.com
Sunday, April 28, 2024
Home पॉलिटिक्स जामिया: पुलिस बर्बरता की बरसी पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और महिलाओं...

जामिया: पुलिस बर्बरता की बरसी पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और महिलाओं को पुलिस ने डिटेन किया

मसीहुज़्ज़मा अंसारी | इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध पर जामिया मिल्लिया के छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता की बरसी पर जामिया मिल्लिया गेट पर आज शाम प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं को पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया है. डिटेन हुए लोगों में छात्रों के अलावा महिलाएं भी हैं जिनमें JNU के पूर्व छात्र नेता उमर ख़ालिद की मां और बहन भी शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 दर्जन लोगों को पुलिस द्वारा डिटेन कर बस से कहीं ले जाया गया है.

छात्रों के अनुसार उन्हें लाजपतनगर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. डिटेन हुए लोगों में छात्रों के अलावा महिलाएं भी हैं जिनमें JNU के पूर्व छात्र नेता उमर ख़ालिद की मां और बहन भी शामिल हैं.

इंडिया टुमारो को उमर ख़ालिद के पिता डॉ० क़ासिम रसूल इलियास ने बताया कि, “थोड़ी देर पहले हमें सूचना मिली है कि जामिया मिल्लिया गेट पर कैंडल मार्च कर रहे छात्रों और महिलाओं को पुलिस ने डिटेन किया है और उन्हें लाजपतनगर ले जाया गया है, हम लाजपतनगर ही जा रहे हैं.”

लाजपतनगर पुलिस स्टेशन पर घटना के संबंध में बात करने पर इंडिया टुमारो को बताया गया कि उन्हें किसी के डिटेन होने की कोई सूचना नहीं है.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

Related News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here