https://www.xxzza1.com
Monday, April 29, 2024
Home पॉलिटिक्स कृषि क़ानून के विरोध में कांग्रेस व अन्य पार्टियों का देशभर में...

कृषि क़ानून के विरोध में कांग्रेस व अन्य पार्टियों का देशभर में प्रदर्शन, हज़ारों कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | कृषि बिल को लेकर पिछले कई दिनों से देशभर में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दिया गया. हस्ताक्षर के बाद कृषि कानून बन जाने के दूसरे ही दिन कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने देश के अलग-अलग राज्यों में इस क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. हज़ारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली

दिल्ली में  दिल्ली प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष श्री चौधरी अनिल कुमार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आज राजघाट से किसान मजदूर न्याय मार्च आयोजित किया था.

इसी क्रम में पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को इंडिया गेट के पास ही एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने ट्रक से एक ट्रैक्टर को उतारा और उसमें आग लगा दी. राष्ट्रपति भवन से कुछ मीटर की दूरी पर इसे अंजाम दिया गया.

क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर सुबह लगभग 7.15 बजे विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब युवा कांग्रेस के लगभग 10-15 कार्यकर्ता एक ट्रक से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे.

इंडियन यूथ कांग्रेस के ट्वीट में कहा गया है, “शहीद भगत सिंह की स्मृति के सम्मान में, पंजाब युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जलाकर किसानों के प्रति भाजपा सरकार के उदासीन रवैये का विरोध किया। सोते हुए सरकार को जगाओ। इंकलाब जिंदाबाद।”

कृषि बिल के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर दलित नेता और पूर्व सांसद उदित राज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी गिरफ़्तारी की सूचना साझा की है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “लोकतंत्र की हत्या और किसानों की बुरी हालत करने वाली भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने पर गिरफ्तार.”

पंजाब

नए कृषि क़ानून का सबसे ज़्यादा विरोध पंजाब और हरियाणा में ही देखने को मिल रहा है. पंजाब के किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में शहीद भगत के पैतृक गांव खटकर कलां में नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे.

पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर सुबह लगभग 7.15 बजे विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए लगभग 10-15 कार्यकर्ता एक ट्रक से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने इंडिया गेट के पास ही एक ट्रैक्टर में आग लगा दी.

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में राजभवन पर कृषि क़ानून के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम को विवादास्पद कृषि कानून का विरोध करने पर लखनऊ में राजभवन से गिरफ्तार किया गया है.

विरोध प्रदर्शन में शामिल  होने प्रदेश भर से लखनऊ पहुँच रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रास्तें में ही पुलिस द्वारा डिटेन किया जा रहा है.

कर्नाटक

कर्नाटक में भी कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों द्वारा कृषि क़ानून को लेकर प्रदेश स्तर पर विरोध किया जा रहा है. कई किसान संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है.

कर्नाटक में मेडिकरी के कोडागू ज़िले में कृषि क़ानून का विरोध कर रहे कांग्रेस, जनता दल (सेक्युलर) और एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.

बेंगलुरु में राज्य रायठा संगठन व हसिरू सेन और अन्य संगठनों ने कृषि क़ानून के विरोध में टाउन हाल के सामने प्रदर्शन किया.

कर्नाटक में बंद का असर देखने को मिल रहा है. बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर लोग कम दिखाई दे रहे हैं.

गुजरात

गुजरात में भी कृषि क़ानून के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. गुजरात के के गांधीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया.

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, “देश में अंग्रेजों के शासन में जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी का राज था, वैसे ही इस कानून से आने वाले समय में कंपनी का राज आ जाएगा.”

तमिलनाडु

तमिलनाडु में कृषि बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. डीएमके पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टॅलिन ने कांचीपुरम के एक गाँव में चल रहे कृषि क़ानून के विरोध में किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

Related News

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here