https://www.xxzza1.com
Sunday, April 28, 2024
Home देश उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 36 मुसलमानों ने जीत दर्ज की

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 36 मुसलमानों ने जीत दर्ज की

इंडिया टुमारो

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 36 मुसलमानों ने जीत दर्ज की है. 18वीं विधानसभा में 36 मुस्लिम उम्मीदवारों को जनता ने विधायक चुना है.

इस चुनाव में सपा ने बहुत कम संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था जबकि बसपा ने 88 मुसलमानों को मैदान में उतारा और कांग्रेस ने 75 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था.

इन मुस्लिम विधायकों में कुछ प्रमुख नाम मोहम्मद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान, जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और भतीजे मन्नू शामिल हैं.

रामपुर में, जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने 1,21,755 वोट हासिल करके सीट जीती, जबकि बीजेपी के आकाश सक्सेना 56,368 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सुआर विधानसभा क्षेत्र में, आजम ख़ान के बेटे अब्दुल्ला आजम को अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां के 65,059 मतों के मुकाबले 1,26,162 मत मिले.

निजामाबाद (आजमगढ़) में सपा के 85 वर्षीय वयोवृद्ध आलम बादी भाजपा के मनोज को 34,187 मतों के अंतर से हराकर फिर से निर्वाचित हुए।

कैराना सीट पर सपा के नाहिद हसन ने बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह के 1,05,148 के मुकाबले 1,31,035 वोट हासिल किए.

मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने एसबीएसपी के टिकट पर बीजेपी के अशोक कुमार सिंह को 38,227 वोटों से हराया.

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) से पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे और मुख्तार के भतीजे सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू भाजपा की मौजूदा विधायक अलका राय को 18,199 मतों के अंतर से हराकर विजयी हुए.

मेरठ की किठौर विधानसभा सीट पर सपा के शाहिद मंज़ूर और भाजपा के सतवीर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला रहा. मजूर ने 2,180 मतों के मामूली अंतर से सीट जीती.

कुंदरकी (मुरादाबाद) से सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क के बेटे जिया-उर-रहमान ने भाजपा के कमल कुमार को 43,162 मतों से हराया.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

Related News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here