https://www.xxzza1.com
Sunday, April 28, 2024
Home अन्तर्राष्ट्रीय जमाते इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्ला हुसैनी ने यूक्रेन पर रूस...

जमाते इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्ला हुसैनी ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | यूक्रेन में रूस की सैनिक कार्रवाई पर भारत के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक सामाजिक संगठन जमाअत इस्लामी हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि, “दुनिया अभी कोरोना के क़हर से उबर भी नहीं पायी है और लोगों पर जंग थोपी जा रही है.”

उन्होंने कहा कि पूरी आशंका हैं कि यह फौजी कार्रवाई बड़ी जंग का रूप ले और अगर ऐसा हुआ तो यह दुनिया के लिए तबाही का कारण होगा.

जमाअत अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि, “हम एक सभ्य दुनिया में रहते हैं जहां राष्ट्रों के बीच मतभेदों और संघर्षों को कूटनीति और बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए.”

भारत सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि, “जमाअत इस्लामी हिन्द भारत सरकार से इस विवाद को सुलझाने में सकारात्मक कूटनीतिक भूमिका निभाने और हमलावर देशों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह करता है ताकि उन्हें तत्काल युद्ध रोकने के लिए बाध्य किया जा सके और विवाद के हल के लिए बात चीत का रास्ता अपना जाए.”

उन्होंने कहा कि, “हम भारत सरकार से यह भी मांग करते हैं कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करें. हम वहां फंसे 20,000 से अधिक छात्रों के बारे में विशेष रूप से चिंतित हैं और चाहते हैं कि सभी संभावित मार्गों का उपयोग करके उन्हें जल्द से जल्द बिना कोई शुल्क लिए वापस लाया जाए. छात्र हवाई यात्रा की उच्च लागत वहन नहीं कर सकते. इसलिए यात्रा की व्यवस्था और यात्रा व्यय दोनों में सरकार का तत्काल और पूर्ण सहयोग ज़रूरी है.”

जमाअत इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने अपने बयान में आगे कहा कि, “इस विवाद ने एक बार फिर विश्व शक्तियों के पाखंड को बेनक़ाब किया है. दुनिया की वे ताकतें जिन्होंने पूर्व में इराक, अफगानिस्तान और अन्य देशों को तबाह किया था, अब रूसी आक्रमण पर विलाप कर रही हैं. महाशक्तियों के ये दोहरे मापदंड वैश्विक अशांति का सबसे बड़ा कारण हैं.”

उन्होंने कहा कि, “अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं को लोकतांत्रिक और मानवीय आधार पर पुनर्गठित किया जाए और दुनिया बिना किसी भेद के सिद्धांतों और समान दृष्टिकोण के आधार पर आगे बढ़े.”

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दिया जाँच का निर्देश

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आचार संहिता उल्लंघन करने के...

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

Related News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here