https://www.xxzza1.com
Saturday, April 27, 2024
Home राजनीति दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में 341 व्यक्तियों की मौत

दिल्ली में कोरोना से बीते 24 घंटे में 341 व्यक्तियों की मौत

नई दिल्ली | दिल्ली में चालू लॉकडाउन के बीच बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 341 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में कोरोना रोगियों की जांच के लिए 1 दिन में 79 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें से 19 हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी दौरान 19 हजार से कुछ अधिक रोगी, कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 19,832 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी दर 24.92 प्रतिशत है। 1 सप्ताह पहले तक कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 से 35 फीसदी के बीच थी। अब इसमें कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है।

हालांकि अभी भी दिल्ली में कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है। अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 18,739 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

बीते 24 घंटे के दौरान जहां 19832 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं 19085 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में फिलहाल 91,035 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। इनमें से 50,425 एक्टिव कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। शेष कोरोना रोगी अस्पतालों एवं कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। होम आइसोलेशन वाले कोरोना रोगियों को भी अब उनकी जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने एक विशेष आदेश जारी किया है।

इस आदेश के मुताबिक होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड की जानकारी और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट देनी होगी।

ऑनलाइन भेजे जाने वाले इन आवेदनों की जांच इलाके डीएम द्वारा करवाई जाएगी। साथ ही डीएम ही उन डिपो और डीलर की पहचान करेंगे, जो मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचा सके।

–आईएएनएस

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here