https://www.xxzza1.com
Thursday, May 23, 2024
Home पॉलिटिक्स चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव दोषी करार,...

चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव दोषी करार, CBI स्पेशल कोर्ट का फैसला

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | चारा घोटा मामले में रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने डोरंडा ट्रेजरी से 139.5 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है.

यह चारा घोटाले से जुड़ा पांचवां मुकदमा है, जिसमें अदालत ने उन्हें दोषी माना है.

इसके पहले चारा घोटाले के चार मुकदमों में अदालत ने लालू प्रसाद यादव को कुल मिलाकर साढ़े 27 साल की सजा दी है, जबकि एक करोड़ रुपए का जुर्माना भी उन्हें भरना पड़ा.

इस मामले में 75 लोगों को दोषी करार दिया गया है. जबकि 24 लोगों को दोषमुक्त कर दिया गया है.

इस मामले में फैसला आने के बाद आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्धीकी ने कहा है कि पार्टी इस मामले में उपर की अदालत में जाएगी.

डोरंडा कोषागार मामला

ज्ञात हो कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी. इस मामले में 170 आरोपी बनाए गए थे. बाद में 55 आरोपियों की मौत हो गई. इस मामले में लालू यादव मुख्य आरोपी हैं.

दीपेश चांडक और आरके दास समेत सात आरोपियों को इस मामले में सीबीआई ने गवाह बनाया है. दो लोग सुशील झा और पीके जायसवाल ने निर्णय से पहले ही अपना दोष स्वीकार कर लिया है. जबकि इस मामले में छह आरोपी फरार है.

लालू यादव के अलावा पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉक्टर आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, तत्कालीन पशुपालन सचिव बेक जूलियस, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर के एम प्रसाद सहित 99 आरोपी हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

लोकसभा चुनाव: राजनीतिक दलों के घोषणापत्र में मुसलमानों के बुनियादी मुद्दों का अभाव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव-2024 के लिए राजनीतिक दलों के चुनाव घोषणापत्रों के तुलनात्मक विश्लेषण से पता...
- Advertisement -

बीजेपी सरकार में ‘अडानी का कोयला घोटाला’: राहुल गांधी ने कहा- सरकार बनते ही होगी जांच

-हुमा अहमद नई दिल्ली | अडानी समूह पर इंडोनेशिया से कोयला ख़रीद कर कम गुणवत्ता और ऊँची दरों...

लोकसभा चुनाव- 2024: महाराष्ट्र की राजनीति और वोटरों की राय

उवैस सिद्दीक़ी | इंडिया टुमारो मुंबई | महाराष्ट्र में 20 मई 2024 को पांचवें चरण का मतदान संपन्न हुआ....

पुणे कार हादसा: दो लोगों की जान लेने वाले को 15 घंटों में मिली ज़मानत की शर्तों पर उठते सवाल

-हुमा अहमद नई दिल्ली | महाराष्ट्र के पुणे में 18 मई को एक लक्जरी पोर्श कार द्वारा बाइक सवार...

Related News

यूपी में पांचवें चरण में 14 सीटों के लिए हुए मतदान, इंडिया गठबंधन की लहर ने बदलता समीकरण

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में सोमवार(20 मई)...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here