https://www.xxzza1.com
Monday, May 6, 2024
Home पॉलिटिक्स संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, शनिवार को देशभर में 3 घंटे रहेगा...

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, शनिवार को देशभर में 3 घंटे रहेगा चक्का जाम

नई दिल्ली | संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम रखने का ऐलान किया है. इस दौरान देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्गो और राज्यों के राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम रखा जाएगा.

संयुक्त किसान मोर्चा ने मीडिया को बयान जारी कर यह सूचना साझा की है.

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कहा कि, चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा में किसान शामिल नहीं होंगे।

मोर्चे की तरफ से इस संबंध में आंदोलनकारी किसानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने एक बयान में कहा कि, इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि..

  1. देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा।
  2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।
  3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों।
  4. दिल्ली में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा, क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं।
  5. 3 बजकर 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा।

संयुक्त किसान मोर्चा ने जनता से भी अपील की है कि वे अन्न दाता के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हों।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

रोहित वेमुला मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, DGP ने कहा- दोबारा जांच करेंगे

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हैदराबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र रहे रोहित वेमुला की मौत का मामला फिर...
- Advertisement -

यूपी के अलीगढ़ में ग्रामीणों ने किया चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, कहा- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

इंडिया टुमारो लखनऊ | अलीगढ़ के अकराबाद ब्लाॅक में आने वाले कई गांव में लोगों ने सड़कों की बदहाली...

फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट लाइक करने पर स्कूल ने मुस्लिम प्रिंसिपल से मांगा इस्तीफ़ा

- अनवारुल हक़ बेग नई दिल्ली | मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित प्रतिष्ठित सोमैया स्कूल की बेहद...

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...

Related News

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here