https://www.xxzza1.com
Tuesday, May 14, 2024
Home राजनीति वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट होगी सर्वजनिक

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट होगी सर्वजनिक

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ | वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सर्वे रिपोर्ट सर्वजनिक होगी। इसका फैसला वाराणसी जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने किया है।

जिला जज ने इस संबंध में बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए सभी पक्षकारों और डीजीसी (सिविल) को सर्वे रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

वाराणसी के जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने यह फैसला मुकदमे की वादियों की सर्वे रिपोर्ट की प्रति मांगने के अनुरोध पर दिया है।

वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे करने का मुकदमा चल रहा था और इसमें अदालत ने इसके सर्वे करने का एएसआई को आदेश दिया था। अदालत के आदेश के फैसले पर एएसआई इसका सर्वे कर रहा था। अदालत के आदेश के बावजूद् निर्धारित तारीख पर एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट नहीं जमा की थी।

अदालत ने इस पर उसको सर्वे करने के लिए और अतिरिक्त समय भी दिया था। इसके बाद एएसआई ने सर्वे पूरा किया था और जिला जज की अदालत में एएसआई ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सर्वे रिपोर्ट 18, दिसंबर 2023 को दाखिल की थी।

रिपोर्ट दाखिल होने के बाद इस मुकदमें की वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी ने सर्वे रिपोर्ट की प्रति अदालत से देने का अनुरोध किया था और मांग की थी। इनका कहना था कि, “यह जनहित का मामला है, इसलिए इसको गोपनीय बनाकर इसका हौव्वा खड़ा किया जा रहा है।”

इसके आलावा हिंदू पक्ष की एक और वादिनी राखी सिंह का कहना था कि, “अदालत में दाखिल रिपोर्ट के अध्ययन का अधिकार वादी पक्ष को है, इसलिए उसको सर्वे रिपोर्ट की प्रति दी जाये।”

जिला जज की अदालत ने एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सर्वजनिक किए जाने का फैसला सुनाए जाने के वक्त कहा कि, “पक्षकारों को उनके अनुरोध पर रिपोर्ट की प्रति देना न्याय हित में होगा। इससे एएसआई रिपोर्ट के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। सर्वे रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराए बिना आपत्तियां दर्ज करापाना संभव नहीं होगा।”

उधर दूसरी ओर प्रतिवादी अंजुमन इंतजामियां मस्जिद का कहना है कि, “यदि सर्वे रिपोर्ट वादी पक्ष को दी जाती है, तो उन्हें भी इसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए।” इसके अलावा जिला जज की अदालत ने सर्वे रिपोर्ट की मीडिया
कवरेज पर किसी तरह की रोंक नहीं लगाई है।

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की एएसआई सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने के जिला जज की अदालत के फैसले से यह रिपोर्ट दोनों पक्षों को मिलेगी और दोनों पक्ष फिर बाद में इसका अध्ययन करेंगे। इसके बाद दोनों पक्ष कानूनी राय – मशविरा लेकर
आगे चलेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर गुलाम बन जाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए खड़गे ने रविवार...
- Advertisement -

मोदी के चुनावी भाषण: नफरत और झूठ का पुलिंदा

-राम पुनियानी भाजपा की प्रचार मशीनरी काफी मज़बूत है और पार्टी का पितृ संगठन आरएसएस इस मशीनरी की पहुँच...

चुनाव आयोग की ‘पक्षपातपूर्ण’ भूमिका के ख़िलाफ़ नागरिक समाज ने शुरू किया अभियान

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की अभद्र भाषा, हेट स्पीच और चुनाव आयोग...

अंबानी-अडानी कांग्रेस को काला धन भेज रहे थे तो मोदी सरकार क्या कर रही थी : कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक चुनावी रैली...

Related News

यूपी: BJP सांसद ब्रजभूषण शरण के विरुद्ध यौन शोषण मामले में आरोप तय, संकट में भाजपा

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here