https://www.xxzza1.com
Sunday, May 5, 2024
Home देश भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यूपी में मिले समर्थन से मोदी सरकार...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यूपी में मिले समर्थन से मोदी सरकार का जाना तय- शाहनवाज़ आलम

इंडिया टुमारो

आगरा | उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 134 वीं कड़ी में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से भाजपा डरी हुई है.

उन्होंने कहा कि, राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने जनता के वास्तविक मुद्दों को राजनीति के केंद्र में ला दिया है. उत्तर प्रदेश में इस यात्रा को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से भाजपा डरी हुई है. इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि जाति और धर्म आधारित भावनात्मक राजनीति के इस दौर में राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी का लगातार आर्थिक मुद्दों पर बोलना राजनीति को बदलने की दिशा में ज़रूरी और साहसिक प्रयास है जिससे भाजपा डरी हुई है.

युवाओं और महिलाओं का जिस तरह उत्तर प्रदेश में जन समर्थन मिला है उससे भाजपा की समाज को बाँटने वाली राजनीति का खात्मा तय है.

उन्होंने कहा कि लोगों को समझ में आ गया है कि पिछड़ों, दलितों या आदिवासियों को भाजपा मुखौटे की तरह इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति तो बना देती है लेकिन जातिगत जनगणना न कराकर इन कमज़ोर तबकों को देश के संसाधनों में हिस्सेदारी से दूर रखती है. जबकि कांग्रेस सरकारों में इन तबकों की देश के संसाधनों में हिस्सेदारी ज़्यादा रहती है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिले संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सिर्फ़ कांग्रेस को सत्ता में लाकर ही की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि इसीलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सबसे ज़्यादा भीड़ इन्हीं तबकों की उमड़ रही है. ये तबके बाकी अन्य वर्गों के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाएंगे.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...
- Advertisement -

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...

Related News

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here