https://www.xxzza1.com
Wednesday, May 15, 2024
Home न्यूज़ रूम चैट राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 95 प्रत्याशी, पुराने चेहरों पर ही...

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 95 प्रत्याशी, पुराने चेहरों पर ही फिर से जताया भरोसा

– रहीम ख़ान

जयपुर | राजस्थान में कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों की 3 लिस्ट जारी कर दी है। अब तक जारी 3 सूची में कांग्रेस ने 95 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

गुरुवार को जारी 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिसमें विधायक गंगा देवी को फिर से बगरू विधानसभा से टिकट दिया है वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाली विधायक शोभा रानी को धौलपुर से टिकट दिया है।

तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने सिर्फ एक मुस्लिम चेहरे विधायक वाजिब अली को नगर से टिकट दिया है। 2018 में वाजिब अली बसपा के टिकट पर चुनाव जीत कर नगर विधानसभा सीट से विधायक बने थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद अन्य 5 बसपा विधायकों के साथ उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

इससे पहले जारी दो लिस्ट में कांग्रेस ने 6 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिनमें हाकम अली, रफीक खान, अमीन कागजी, दानिश अबरार, जुबैर खान और नसीम अख़्तर इंसाफ का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने इस बार गंगापुर सिटी विधानसभा से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को टिकट दिया है। रामकेश मीणा 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने थे। सरकार बचाने में अशोक गहलोत का साथ देने की वजह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें सलाहकार भी बनाया था।

सपोटरा से मंत्री रमेश मीणा को भी टिकट दिया गया है। रमेश मीणा सचिन पायलट के साथ मानेसर जाने वाले 17 विधायकों में भी शामिल रहे थे।

सूरजगढ़ से कांग्रेस ने पूर्व विधायक श्रवण कुमार, केशोरायपाटन से पूर्व विधायक सीएल प्रेमी और झालोड से पूर्व विधायक हिरालाल दरांगी को टिकट दिया है।

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 13 मौजूदा विधायकों को टिकट मिले हैं। जिसमें पायलट खेमे से विधायक राकेश पारीक को मसूदा से, विधायक गजराज खटाना को बांदीकुई से और विधायक हरिश्चंद्र मीणा को देवली उनियारा सीट से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की तीनों लिस्ट में अब तक 7 मंत्रियों महेश जोशी,शांति धारीवाल,जाहिदा खान, सालेह मोहम्मद, हेमाराम चौधरी,लालचंद कटारिया और सुभाष गर्ग को अब तक टिकट नहीं मिला है। इनमें से विधायक सुभाष गर्ग कांग्रेस की सहयोगी पार्टी RLD के टिकट पर भरतपुर से जीतकर मंत्री बने थे।

मंत्री हेमाराम चौधरी ने आलाकमान को पत्र लिख कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है वहीं ऐसी खबरें भी है कि लालचंद कटारिया भी इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

पोकरण से विधायक मंत्री सालेह मोहम्मद जैसलमेर विधायक रूपाराम की टिकट को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सालेह मोहम्मद जैसलमेर की टिकट इस बार रूपाराम के अलावा किसी और को देने की वकालत कर रहे हैं।

कांग्रेस ने अब तक घोषित कुल 95 टिकटों में से 14 महिलाओं को टिकट दिया है वहीं रामगढ़ विधानसभा से महिला विधायक साफिया जुबैर का टिकट काट कर उनके पति जुबैर खान को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस से जारी तीनों सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अब तक 22 मंत्रियों को टिकट दिया गया है। तीन सूची में 77 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है जिनमें कांग्रेस के 70 और 7 निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया गया है।

टिकट देने में कांग्रेस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। अब तक सिर्फ 95 टिकट ही कांग्रेस ने घोषित किए है और उसमें भी ज्यादातर टिकट मंत्री, मौजूदा विधायक और पूर्व विधायकों को ही दिए गए हैं। कांग्रेस किसी भी विवाद और बगावत से बचने के लिए पुराने चेहरों पर ही दाव खेल रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर गुलाम बन जाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए खड़गे ने रविवार...
- Advertisement -

मोदी के चुनावी भाषण: नफरत और झूठ का पुलिंदा

-राम पुनियानी भाजपा की प्रचार मशीनरी काफी मज़बूत है और पार्टी का पितृ संगठन आरएसएस इस मशीनरी की पहुँच...

चुनाव आयोग की ‘पक्षपातपूर्ण’ भूमिका के ख़िलाफ़ नागरिक समाज ने शुरू किया अभियान

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की अभद्र भाषा, हेट स्पीच और चुनाव आयोग...

अंबानी-अडानी कांग्रेस को काला धन भेज रहे थे तो मोदी सरकार क्या कर रही थी : कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक चुनावी रैली...

Related News

मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर गुलाम बन जाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए खड़गे ने रविवार...

मोदी के चुनावी भाषण: नफरत और झूठ का पुलिंदा

-राम पुनियानी भाजपा की प्रचार मशीनरी काफी मज़बूत है और पार्टी का पितृ संगठन आरएसएस इस मशीनरी की पहुँच...

चुनाव आयोग की ‘पक्षपातपूर्ण’ भूमिका के ख़िलाफ़ नागरिक समाज ने शुरू किया अभियान

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की अभद्र भाषा, हेट स्पीच और चुनाव आयोग...

अंबानी-अडानी कांग्रेस को काला धन भेज रहे थे तो मोदी सरकार क्या कर रही थी : कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक चुनावी रैली...

यूपी: BJP सांसद ब्रजभूषण शरण के विरुद्ध यौन शोषण मामले में आरोप तय, संकट में भाजपा

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here