https://www.xxzza1.com
Friday, May 3, 2024
Home देश अल्पसंख्यक कांग्रेस का दावा, 7 लाख दलित परिवारों तक पार्टी का जन...

अल्पसंख्यक कांग्रेस का दावा, 7 लाख दलित परिवारों तक पार्टी का जन संपर्क अभियान संपन्न

इंडिया टुमारो

लखनऊ | उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी ने जन संपर्क अभियान चलाकर 7 लाख दलित परिवारों तक पार्टी का संदेश पहुंचाया है. कांग्रेस पिछले कई महीनों से दलित- मुस्लिम वोटरों को साधने में जुटी है.

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जय जवाहर जय भीम का नारा मुस्लिम और दलित समुदाय को एकजुट कर कांग्रेस में वापस ला रहा है. यह नारा 2024 में राहुल गाँधी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनवायेगा.

उन्होंने कहा कि, जय जवाहर – जय भीम अभियान ने अपने लक्ष्य साढ़े 5 लाख से डेढ़ लाख ज़्यादा यानी क़रीब 7 लाख दलित परिवारों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 7 से 13 अगस्त तक चले इस अभियान का लक्ष्य साढ़े पांच लाख दलित परिवारों तक भाजपा सरकार में संविधान पर बढ़ते हमलों और कांग्रेस पार्टी का दलित समाज के लिए जारी संघर्ष का संदेश पहुंचाना था। जिसे अभियान के चौथे – पांचवे दिन ही अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हासिल कर लिया.

कांग्रेस ने इस जन संपर्क के दौरान दलित परिवारों के घर-घर जाकर यह बताया गया कि जब तक मुस्लिम और दलित एक साथ कांग्रेस को वोट करते थे तब तक पूरे देश से भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे. 2024 में मुस्लिम और दलित एक बार फिर से मिलकर भाजपा को उसी स्थिति में पहुंचा देंगे.

उन्होंने कहा कि अभियान में यह भी बताया गया कि भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 37 प्रतिशत वोट मिला था। जबकि यूपी में दलित और मुस्लिम ही मिलकर 41 प्रतिशत हैं.

उन्होंने इस सफल अभियान के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शाहनवाज़ आलम ने उम्मीद जताई है कि दलित मुस्लिम का पुराना पारंपरिक वोट कांग्रेस को मिलेगा और पार्टी पहले से अधिक मज़बूत होगी.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...
- Advertisement -

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...

Related News

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here