https://www.xxzza1.com
Sunday, May 5, 2024
Home पॉलिटिक्स गणतंत्र दिवस पर आज़मगढ़ में ज़मीन बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे...

गणतंत्र दिवस पर आज़मगढ़ में ज़मीन बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान-मज़दूर करेंगे परेड

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | आज़मगढ़ में ज़मीन-मकान बचाने के लिए धरनारत किसान-मज़दूर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर खिरिया बाग से अम्बेडकर प्रतिमा, कलेक्ट्रेट तक परेड करेंगे.

जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा के संयोजक रामनयन यादव ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 9 बजे खिरिया बाग में झंडारोहण कर किसान-मजदूर खिरिया बाग से अम्बेडकर प्रतिमा, कलेक्ट्रेट तक परेड करेंगे.

उन्होंने कहा कि, किसानों-मजदूरों का आंदोलन कल किसान-मजदूर परेड करके पूर्वांचल में संघर्ष का इतिहास रचेगा. अब तक इस आंदोलन के दरम्यान 22 किसानों-मज़दूरों की ज़मीन-मकान जाने के सदमे से देहांत हो चुका है.

संयुक्त मोर्चा के संयोजक ने कहा है कि किसानों-मजदूरों की प्रशासन से अब तक वार्ता बेनतीजा रही है. आंदोलनकारियों का कहना है कि आज़मगढ़ के लोगों ने कभी भी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग नहीं कि जबरन विस्तारीकरण के नाम पर पूजीपतियों के लिए जमीन-मकान छीनने का षडयंत्र किया जा रहा है.

प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग हैं कि, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना या किसी अन्य परियोजना के लिए जमीन-मकान नहीं देंगे, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का मास्टर प्लान रदद् किया जाए, अवैध सर्वे रिपोर्ट रदद् की जाए, किसान नेताओं का उत्पीड़न न किया जाए और आंदोलनकारियों पर से फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं.

संयुक्त मोर्चा द्वारा यह कहा गया है कि, 12-13 अक्टूबर के दिन और रात में सर्वे के नाम पर एसडीएम सगड़ी और अन्य राजस्व अधिकारी व भारी पुलिसबल के द्वारा महिलाओं-बुजुर्गों के साथ हुए उत्पीड़न के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए धरने की प्रमुख मांगे हैं.

जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा द्वारा आज जमुआ हरीराम के देहांत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट लाइक करने पर स्कूल ने मुस्लिम प्रिंसिपल से मांगा इस्तीफ़ा

- अनवारुल हक़ बेग नई दिल्ली | मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित प्रतिष्ठित सोमैया स्कूल की बेहद...
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

Related News

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here