https://www.xxzza1.com
Saturday, May 4, 2024
Home देश राम मंदिर व हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा ने 2024 के लोकसभा...

राम मंदिर व हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू की

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ | योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के गर्भ गृह का शिला पूजन करते हुए कहा कि, “राम मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। लोग इस दिन का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा।”

योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के निर्माण में लगने वाली नक्काशीदार शिला को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद स्थापित किया। यहां यह ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।

कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और साधु- संतों समेत लगभग 200 लोग इस मौके पर मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों को सम्मानित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, अब राम मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और मंदिर जल्दी बनकर तैयार होगा।

अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद का मामला काफी लंबे अरसे तक अदालत में चला। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया और इसकी काफी लंबे वक्त तक सुनवाई हुई। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला सुनाया। लेकिन इसके साथ ही मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ ज़मीन देने का भी सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अदालत के आदेश को भाजपा ने इसको अपने पक्ष में बताया। लोगों को यह समझाने और बताने का काम किया गया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मोदी सरकार करने जा रही है। इसको राजनीतिक रूप देकर प्रचारित किया गया और यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसको अपने पक्ष में खूब बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया।

भाजपा की ओर से चुनाव में यह तक कहा गया है कि अगर विपक्ष की सरकार बन जाएगी, तो राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा और सरकार मंदिर निर्माण कार्य रोक देगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिला। हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण हुआ और भाजपा फायदे में रही।

अब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और मस्जिद का काम भी चल रहा है। लेकिन मस्जिद के कार्य का कोई प्रचार- प्रसार नहीं किया जा रहा है। जबकि राम मंदिर के निर्माण के पीछे भाजपा का मकसद हिन्दुओं की भावनाओं को उभारकर केंद्र सरकार और राज्यों में भाजपा की सरकार बनाना और भाजपा की सरकारों को बचाए रखना है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा -आर एस एस ने तानाबाना बुन लिया है। इसी तानेबाने के तहत आज अयोध्या में विधिवत राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व हर हालत में हो जाना है, क्योंकि भाजपा राम मंदिर और हिंदुत्व के नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा बहुत ज्यादा बेचैन है। वह 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लेना चाहती है, जिससे हिन्दू वोटरों को यह लगे कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा ने पूरा कर दिया है।

दरअसल भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव राम मंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ना चाहती है। भाजपा यह मानकर चल रही है कि वह हिंदुओं की भावनाओं को उभारकर हिंदुत्व और राम मंदिर के नाम पर हिंदुओं का वोट पाने में यानि झटकने में कामयाब हो जाएगी, जिससे आसानी से एक बार फिर वह केंद्र सरकार में बैठने में कामयाब हो जाएगी। भाजपा राम मंदिर के सहारे एक बार फिर केंद्र की सत्ता का ख्वाब देख रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...
- Advertisement -

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...

Related News

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here