https://www.xxzza1.com
Saturday, May 4, 2024
Home पॉलिटिक्स कर्नाटक: बजरंग दल के 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस से अभद्रता के...

कर्नाटक: बजरंग दल के 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस से अभद्रता के आरोप में FIR दर्ज

हुबली (कर्नाटक) | कर्नाटक पुलिस ने बजरंग दल के नेता और हिंदू संगठनों के 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुबली में ड्यूटी पर तैनात एक आईपीएस अधिकारी को कथित रूप से गाली देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बजरंग दल के नेता अशोक अन्वेकर और अन्य पर 17 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) के रामराजन को अपशब्द कहने के आरोप में मामला दर्ज किया है। रामराजन ने इस संबंध में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शिकायत दर्ज की है।

अन्वेकर और अन्य ने धर्म परिवर्तन में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया था। उग्र भीड़ ने रामराजन के इस्तीफे की मांग की और उन्हें देशद्रोही बताया। भीड़ ने नारे भी लगाए कि अधिकारी पुलिस विभाग की बदनामी करेगा।

प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठनों ने धमकी दी कि यदि रामराजन का तबादला नहीं किया गया तो वे पुलिस आयुक्त कार्यालय को जब्त कर लेंगे। हिन्दू संगठनों ने रामराजन से अभद्रता भी और उनपर धर्म परिवर्तन में शामिल लोगों का समर्थन करने का आरोप भी लगाया।

हिन्दू संगठनों द्वारा रामराजन का नाम लेने और उनके खिलाफ नारे लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि विरोध प्रदर्शन पुलिस की अनुमति के बिना आयोजित किया गया था।

(आईएएनएस से इनपुट के साथ)

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...
- Advertisement -

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...

Related News

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here