https://www.xxzza1.com
Saturday, May 18, 2024
Home देश कर्नाटक फ्रेंड्स फोरम ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर प्रतिबंध लगाने की मांग...

कर्नाटक फ्रेंड्स फोरम ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | कर्नाटक के हिंदू, मुस्लिम और ईसाई फ्रेंड्स फोरम ने शनिवार को विवादित फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. फोरम ने फिल्म पर देश में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप भी लगाया है.

फोरम ने राष्ट्रपति को तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है और द कश्मीर फाइल्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

कर्नाटक के इस फोरम के सदस्य अशफाक कुमाताकर ने कहा है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स के ज़रिए हिंदुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही है.

फोरम के कुमाताकर ने यह भी कहा है कि, द कश्मीर फाइल्स छोटे बच्चों में नफरत फैला रही है. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस देश के प्रत्येक नागरिक को जाति, पंथ और धर्म की भावनाओं में सामंजस्य बनाकर रहना है.

कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा है कि यह निर्देशक की अपनी धारणा है. मैंने फिल्म नहीं देखी है. मैं नहीं कहता कि कश्मीर की घटनाएं झूठी हैं. लेकिन, फिल्म किसी की कल्पना पर आधारित है. गोधरा हत्याकांड पर कोई सिनेमा क्यों नहीं है? उस पर भी फिल्म बननी चाहिए. मगर चिंता यह है कि देश में कोई सांप्रदायिक हिंसा नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, उस समय सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए थी और इस बात पर भी चर्चा होनी चाहिए कि जब कश्मीर से पलायन हुआ था उस समय कौन सत्ता में था.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here