https://www.xxzza1.com
Saturday, May 18, 2024
Home देश मुस्लिम महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यति नरसिंहानंद को मिली...

मुस्लिम महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यति नरसिंहानंद को मिली ज़मानत

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के डासना देवी मंदिर के प्रमुख यति नरसिंहानंद को मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के लिए दर्ज एक मामले में उत्तराखंड कोर्ट ने ज़मानत दे दी है.

लाइवलॉ.इन के अनुसार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण पांडेय ने सीजेएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जमानत की मांग वाली याचिका पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया, जिसमें 19 जनवरी को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था.

नरसिंहानंद को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया था जिसमें उन्हें एक मंदिर के परिसर के अंदर बैठे और कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया था.

इस मामले में आरोप लगाया गया है कि नरसिंहानंद ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनक, अपमानजनक और अभद्र टिप्पणियां की थी.

नरसिंहानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके दो वीडियो, जो ट्विटर और यूट्यूब पर पोस्ट किए गए थे, उनमें नरसिंहानंद को मुस्लिम महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया.

बार & बेंच के अनुसार, प्रारंभ में, नरसिंहानंद को वर्तमान प्राथमिकी के संबंध में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उनके खिलाफ हरिद्वार धर्म संसद में अभद्र भाषा के लिए एक और प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें 7 फरवरी को जमानत दे दी गई.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here