https://www.xxzza1.com
Saturday, May 18, 2024
Home महिला राजस्थान: इस्लाम में हिजाब का महत्व बताने के लिए मुस्लिम महिलाओं का...

राजस्थान: इस्लाम में हिजाब का महत्व बताने के लिए मुस्लिम महिलाओं का अंतरधार्मिक संवाद

रहीम ख़ान | इंडिया टुमारो

जयपुर | देशभर में हिजाब पर छिड़ी बहस के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अच्छी पहल देखने को मिली. देश में इस्लाम धर्म को लेकर बढ़ रही नफरत और गलतफहमियों को दूर करने के लिए गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन (GIO)- राजस्थान ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर शनिवार को एक अंतरधार्मिक संवाद का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम का आयोजन गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन की जयपुर यूनिट द्वारा किया गया जिसमें “आओ! इस्लाम में महिलाओं के बारे में बात करें” विषय पर अन्य धर्मावलंबियों के साथ संवाद किया गया.

कार्यक्रम की संयोजक आलिया गफ़्फ़ार ने इंडिया टुमारो को बताया कि, “देश में कुछ लोग एक दूसरे के धर्म और धार्मिक प्रतीकों के बारे में ग़लत फ़हमियाँ फैला कर देशवासियों के बीच अलगाव की भावना को हवा दे रहे हैं. GIO ने देशवासियों में आपसी संवाद को बढ़ावा देने के लिए “हया वीक” मनाया जा रहा है और उसी के तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में हमनें यह प्रयास किया है कि हमारी दूसरे धर्म की बहनों को इस्लाम में हया की अवधारणा और इस्लाम की बुनियादी बातों से अवगत कराएं.”

जीआईओ की पदाधिकारी हिबा नाज़ ने इंडिया टुमारो को बताया कि आज हमें एक दूसरे के धर्म के बारे में जानने की बहुत आवश्यकता है जिससे आपसी ग़लतफ़हमियां दूर हों और सामाजिक सद्भाव की भावना मज़बूत हो.

जमाअत इस्लामी हिन्द राजस्थान की प्रदेश महिला सचिव रूबीना अबरार ने इंडिया टुमारो को बताया कि आज पूरे देश में हिजाब को माध्यम बना कर एक विवाद खड़ा कर दिया गया है, ऐसे में यह हमारा कर्त्तव्य है कि आपस में संवाद के द्वारा इस सम्बन्ध में पैदा हुई भ्रांतियों को दूर करने का प्रयत्न करें.

उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम में हमनें समाज में इस्लाम के प्रति जो भ्रांतियां फैलाई जाती हैं उन्हें दूर करने और शिक्षा, एकता, सामाजिक सौहार्द, सामाजिक मूल्यों के बारे में इस्लाम की क्या शिक्षाएं हैं यह बताया है.

उन्होंने कहा कि, “आज कुछ असामाजिक तत्व हिजाब को मुद्दा बनाकर देश में बिगाड़ पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. हम उन्हें ये संदेश पहुँचाना चाहते हैं कि इस तरह वो हमें कमज़ोर नहीं कर सकते. यह हमारा फंडामेंटल राइट है और मज़हबी तालीम है जिसे हम कई सालों से फॉलो कर रहे हैं, हिजाब आज नहीं जन्मा है.”

राजस्थान जमाअत इस्लामी की प्रदेश महिला सचिव रूबीना अबरार ने कहा कि, “समाज में अभी भी एक बड़ा तबका अमन और शांति चाहता है, हम उन्हें ये संदेश देना चाहेंगे कि देश में बिगाड़ पैदा करने वालों के ख़िलाफ़ हमें एकजुट होना चाहिए, एक हिजाब के मुद्दे को लेकर मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित करना क्या सही है? क्या ये संविधान के खिलाफ कदम नहीं है? जो हर भारतीय को अपने धर्म को मानने और उसे फॉलो करने की आज़ादी देता है.”

जमाअत इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाज़िमुद्दीन ने इंडिया टुमारो को बताया कि, “आपस में इस तरह के संवाद होते रहना चाहिए तभी गलतफहमियां दूर होंगी और हम एक दूसरे के और करीब आएंगे. कुछ लोग अपने स्वार्थ की खातिर समाज में गलत चीज़ें फैलाकर नफ़रत फैलाते हैं. उसका हल यही है कि आपस में संवाद को बढ़ावा दिया जाए और हम सब एक दूसरे के दुख दर्द में काम आएं.”

कार्यक्रम मे GIO जयपुर शहर की विभिन्न इकाइयों की पदाधिकारियों के साथ कई सदस्य भी मौजूद रहीं. साथ ही जमाते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेश व जयपुर स्तर के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर छात्राओं को प्रोत्साहन दिया.

इस अवसर पर आगंतुकों ने GIO की छात्राओं से इस्लाम और हिजाब से सम्बन्धित जानकारी ली और अपने विचार भी प्रकट किए. इस अवसर पर इस्लामिक साहित्य भी वितरित किया गया.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here