https://www.xxzza1.com
Saturday, May 4, 2024
Home पॉलिटिक्स भाजपा ने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का किया...

भाजपा ने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का किया दुरुपयोग : शरद पवार

मुंबई | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राजनीतिक विरोधियों और अब राजनेताओं के रिश्तेदारों को भी निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, आईटी, सीबीआई, ईडी, एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों के रिश्तेदारों को निशाना बनाने के लिए अब एक नई रणनीति और पैटर्न उभर रहा है।

राकांपा नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के आसपास की घटनाओं की श्रृंखला का उल्लेख करते हुए, उन्होंने पूछा कहां हैं (मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख) परम बीर सिंह, जिन्होंने अपने (देशमुख) के खिलाफ आरोप लगाए, जिस कारण अनिल ने मंत्रालय छोड़ दिया।

उन्होंने कहा, यह आश्चर्य की बात है कि देशमुख के घर पर मंगलवार को पांचवीं बार छापा मारा गया। एक ही व्यक्ति के घर पर इतनी बार छापेमारी करने का क्या उद्देश्य है? आरोप लगाने वाला (सिंह) कहीं नहीं मिला.. इसे समझिए।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए पवार ने कहा कि उन्होंने आईआरएस अधिकारी के बारे में कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश की, जो पहले मुंबई हवाईअड्डे पर तैनात थे।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मंत्री नवाब मलिक द्वारा किए गए खुलासे की श्रृंखला के बाद एनसीबी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, मैंने कई कहानियां सुनी हैं.. लेकिन मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इसके बारे में अभी और बात नहीं करूंगा।

उन्होंने जिक्र किया कि कैसे एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई बंदरगाह में क्रूज जहाज पर एक रेव पार्टी पर छापेमारी में पुणे पुलिस से फरार एक व्यक्ति को अपने स्वतंत्र गवाह के रूप में लिया, जिसने एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया।

पवार ने एनसीबी की साख पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी के काम की तुलना में मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने राज्यस्तरीय एजेंसी के रूप में और बिना किसी विवाद के अधिक मात्रा में ड्रग्स जब्त किए हैं।

(आईएएनएस)

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

लोकसभा चुनाव-2024 : क्या कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं भाजपा, मोदी और भागवत ?

-सैय्यद ख़लीक अहमद नई दिल्ली | यह पहली बार है जब कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा तय किया है...
- Advertisement -

अगर भाजपा का पिछले दस साल का शासन ट्रेलर था तो अब क्या होगा?

-राम पुनियानी यदि प्रोपेगेंडे की बात की जाए तो हमारे प्रधानमंत्री का मुकाबला कम ही नेता कर सकते हैं।...

ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को सिलेबस में ‘दुनिया के बुरे लोगों’ में शामिल करने पर विवाद

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में ईरानी नेता अयातुल्लाह ख़ुमैनी को एक पाठयपुस्तक में दुनिया के सबसे...

राजस्थान: कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ चुनाव आयोग में की 21 शिकायतें, नहीं हुई कोई कार्रवाई

-रहीम ख़ान जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते...

Related News

एक बार फिर भाजपा का सांप्रदायिक और विघटनकारी एजेंडा

-राम पुनियानी बहुसंख्यकवादी राष्ट्रवाद हमेशा से चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक विघटनकारी एजेंडा और नफरत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here