https://www.xxzza1.com
Saturday, May 18, 2024
Home मानवाधिकार जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने हल्द्वानी पुलिस फायरिंग में मारे गए 6 लोगों के...

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने हल्द्वानी पुलिस फायरिंग में मारे गए 6 लोगों के परिवारों को दिए 2-2 लाख रुपये

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | जमीयत उलमा-ए-हिंद (अरशद मदनी) ने हल्द्वानी में पुलिस फायरिंग में मारे गए छह परिवारों में से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की राशि वितरित की है साथ ही 13 अन्य लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की है जो 8 फरवरी को शहर के मलिक का बगीचा इलाके में मस्जिद और मदरसे के अवैध विध्वंस के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे.

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने 300 परिवारों को राशन किट भी वितरित किया है.

जमीयत ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया जबकि घायलों को 5-5 हजार रुपए की मदद की.

पुलिस फायरिंग में मारे गए छह लोगों की पहचान मुहम्मद ज़ाहिद पुत्र नूर मुहम्मद, मुहम्मद अनस पुत्र मुहम्मद ज़ाहिद, मुहम्मद फहीम पुत्र मुहम्मद नासिर, मुहम्मद शाबान पुत्र लईक अहमद के रूप में हुई.

मौलाना अरशद मदनी ने हलद्वानी में पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की क्रूरता और बर्बरता का एक लंबा इतिहास है, चाहे मलियाना हो या हाशिमपुरा, मुरादाबाद हो या हलद्वानी, हर जगह पुलिस का एक ही चेहरा देखने को मिलता है.

हालाँकि पुलिस की भूमिका कानून और व्यवस्था बनाए रखना और लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना है, दुर्भाग्य से, पुलिस अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से मुसलमानों के साथ किसी भी घटना में एक पक्ष की तरह व्यवहार करती है.

मौलाना मदनी ने कहा कि, यह याद रखना चाहिए कि न्याय का दोहरा मापदंड अशांति और विनाश का रास्ता खोलता है. इसलिए कानून का शासन सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी नागरिक के साथ उसके धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि न तो देश का संविधान और न ही कानून इसकी इजाज़त देता है.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here