https://www.xxzza1.com
Monday, May 20, 2024
Home पॉलिटिक्स यूपी: बहराइच से BJP विधायक सुरेश्वर सिंह को एमपी/ एमएलए कोर्ट ने...

यूपी: बहराइच से BJP विधायक सुरेश्वर सिंह को एमपी/ एमएलए कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सज़ा

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को एमपी/ एमएलए कोर्ट ने 21 साल पुराने, 2002 के एक मामले में डराने-धमकाने और लोक सेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के केस में 2 साल की सज़ा सुनाई है और ढाई हज़ार रूपए का जुर्माना भी लगाया है।

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को एमपी/ एमएलए कोर्ट द्वारा सज़ा सुनाए जाने के बाद इनकी विधायकी का जाना लगभग तय हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला 2 सितंबर 2002 का है। महसी तहसील के तत्कालीन एसडीएम लालमणि मिश्रा ने सुरेश्वर सिंह के खिलाफ हरदी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस एफआईआर में सुरेश्वर सिंह के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने तहसील पहुंचकर सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकाने का काम किया। यह मामला तत्कालीन समय से लेकर अभी तक अदालत में चल रहा था।

यह मामला तबसे लेकर सज़ा सुनाए जाने तक अदालत में चल रहा था। एमपी /एमएलए कोर्ट में इस केस की सुनवाई हो रही थी। एमपी /एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अनुपम दीक्षित इस मामले की सुनवाई कर रहे थे।

उन्होंने दोनों पक्षों की दलील और बहस को सुना और गुरुवार 4 जनवरी 2024को फैसला सुरक्षित कर लिया। इसके बाद शुक्रवार 5 जनवरी 2024 को एमपी /एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट अनुपम दीक्षित ने इस मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।

मजिस्ट्रेट अनुपम दीक्षित ने अपना फैसला सुनाते हुए भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को अलग – अलग धाराओं में 2 साल की सजा सुनाई। इसीके साथ अदालत ने सुरेश्वर सिंह के ऊपर ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। सजा सुनाए जाने के वक्त सुरेश्वर सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थे।

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भाजपा के टिकट पर तीसरी बार विधयाक बने हैं। इनको एमपी /एमएलए कोर्ट बहराइच द्वारा सज़ा सुनाए जाने के बाद इनकी विधायकी का जाना यानि इनकी विधायकी का ख़त्म होना लगभग तय माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि किसी भी विधायक/ सांसद/ जनप्रतिनिधि को 2 साल या उससे अधिक की सज़ा होने पर उसकी सदस्यता उसी समय स्वतः खत्म हो जाती है।

विधायक के मामले में सज़ा की सूचना आधिकारिक रूप से विधानसभा अध्यक्ष को मिलने पर चुनाव आयोग को सीट रिक्त होने की सूचना भेज दी जाती है। इस परिस्थिति में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की विधायकी का जाना तय है।

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सज़ा सुनाए जाने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। अभी कुछ समय पहले सोनभद्र के दुद्धी के भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एमपी/ एमएलए कोर्ट ने 25 साल की सज़ा सुनाई है।

भाजपा इस झटके से अभी उबर भी नहीं पाई है कि बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश्वर सिंह को एम पी/एमएलए कोर्ट ने 2 साल की सज़ा और ढाई हज़ार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here