https://www.xxzza1.com
Thursday, May 16, 2024
Home देश "सरकार बताए कि सरस्वती शिशु मंदिरों में संविधान दिवस पर संविधान की...

“सरकार बताए कि सरस्वती शिशु मंदिरों में संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प क्यों नहीं लिया गया” : अल्पसंख्यक कांग्रेस

इंडिया टुमारो

लखनऊ | उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा है कि संविधान दिवस पर मदरसों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर संविधान बचाने का संकल्प छात्रों ने लिया लेकिन आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में संविधान की प्रस्तावना नहीं पढ़ी गयी.

उन्होंने कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिरों में संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प नहीं लिया जाना आरएसएस के संविधान विरोधी चरित्र को उजागर करता है.

कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदीर स्कूलों में संविधान दिवस पर संविधान को बचाने का संकल्प नहीं दिलवाया गया.

उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 26 नवम्बर 1949 को बाबा साहब द्वारा राष्ट्रपति को संविधान सौंपे जाने के चौथे दिन ही आरएसएस ने अपने मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लेख प्रकाशित कर सबको समानता का अधिकार देने वाले संविधान का विरोध करते हुए इसकी जगह मनु स्मृती लागू करने की बात कही थी.

बयान में आगे कहा गया है कि, “बाजपेयी सरकार में भी आरएसएस ने संविधान को बदलने की कोशिश की थी. लेकिन भारी विरोध के कारण उसे बैकफुट पर आना पड़ गया था.”

https://x.com/IndiaTomorrow_/status/1729511637596488076?s=20

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि, “अब मोदी सरकार फिर से संविधान में से समानता, बराबरी, समाजवादी और सेकुलर शब्द हटाकर गैर बराबरी वाली प्राचीन व्यवस्था को लागू करने की साज़िश रच रही है। जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा.”

उन्होंने कहा कि, सबको देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले आरएसएस और भाजपा को बताना चाहिए कि सरस्वती शिशु मंदिरों में संविधान को बचाने का संकल्प क्यों नहीं दिलवाया गया? और ऐसा न करने वाले स्कूलों पर योगी सरकार कब कार्यवाई करेगी?

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here