https://www.xxzza1.com
Thursday, September 19, 2024
Home पॉलिटिक्स बंगाल में वाम दलों के 21 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

बंगाल में वाम दलों के 21 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कोलकाता, 21 नवंबर | पूर्वी मिदनापुर जिले से पश्चिम बंगाल वाम मोर्चा (एलएफ) के 21 सदस्य शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पश्चिम बंगाल में हल्दिया कैडर और जिला स्तर के नेताओं ने भाजपा के केंद्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया है। वह रामनगर क्षेत्र में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष, सांसद लॉकेट चटर्जी, सब्यसाची दत्ता और अन्य की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

जिला क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता और पार्टी की राज्य समिति के सदस्य अश्विनी जना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी (माकपा) जिला समिति के सदस्य अर्जुन मोंडल, पूर्व जिला सचिवालय के सदस्य श्यामल मैती और कई अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के 2011 में सत्ता में आने से पहले पूर्वी मिदनापुर जिले को लाल गढ़ के रूप में जाना जाता था। यानी इस क्षेत्र में वाम दलों का दबदबा रहा है।

विजयवर्गीय ने कहा, बंगाल के लोगों ने राज्य में सरकार चलाते हुए कांग्रेस, माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस जैसे सभी राजनीतिक दलों को देखा है। मैं लोगों से बंगाल में एक परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह करता हूं।

इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने को लेकर भी जमकर निशाना साधा। विजयवर्गीय ने केंद्र की ओर से अम्फान चक्रवात राहत कोष से भी उनके भ्रष्टाचार की आलोचना की। भाजपा नेता ने कहा कि हम उस सरकार का समर्थन नहीं करते हैं, जो खाद्यान्न के मामले में भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय ने विजयवर्गीय पर पलटवार करते हुए कहा, भाजपा के पास राज्य सरकार की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के पास बंगाल में कोई नेता नहीं है और यही कारण है कि वे राज्य के बाहर से चेहरे ला रहे हैं। बंगाल में इन नेताओं की कोई राजनीतिक प्रासंगिकता नहीं है।

(आईएएनएस)

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

पेजर विस्फोट से लेबनान में 9 की मौत, 2,750 से अधिक घायल

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लेबनान के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को पेजर के नाम से जाने जाने वाले...
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट ने ‘बुलडोज़र कार्रवाई’ पर लगाई रोक, कहा- ‘कार्यपालिका न्यायाधीश नहीं हो सकती’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को "बुलडोज़र कार्रवाई" के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते...

AMU की पूर्व छात्रा आसिया इस्लाम, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में बनीं सहायक प्रोफेसर

-मोहम्मद नौशाद ख़ान नई दिल्ली | अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज की पूर्व छात्रा डॉ. आसिया इस्लाम को...

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भारत की खोजी पत्रकारिता के जनक मौलवी मोहम्मद बाक़र को याद किया

-मोहम्मद नौशाद ख़ान नई दिल्ली | प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई), जो देश में मीडिया की स्वतंत्रता का परचम...

Related News

योगी आदित्यनाथ का ज्ञानवापी मस्जिद पर विवादित बयान, मुद्दाविहीन BJP को ध्रुवीकरण का सहारा देने का प्रयास

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here