https://www.xxzza1.com
Sunday, May 19, 2024
Home एजुकेशन जामिया प्रोफेसर के उपन्यास का प्रतिष्ठित 'जेसीबी अवार्ड फॉर लिटरेचर-2022' के लिए...

जामिया प्रोफेसर के उपन्यास का प्रतिष्ठित ‘जेसीबी अवार्ड फॉर लिटरेचर-2022’ के लिए चयन

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उर्दू विभाग के अध्यक्ष और समकालीन कथा लेखक प्रो. खालिद जावेद द्वारा लिखित उपन्यास ‘नेमत खाना’ का अंग्रेजी अनुवाद प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘जेसीबी अवार्ड फॉर लिटरेचर 2022’ के लिए भारतीय भाषाओं से चुने गए पांच उपन्यासों में शामिल किया गया है।

इस उपन्यास को प्रो. बारा फारूकी द्वारा अंग्रेज़ी में ‘द पैराडाइज ऑफ फूड’ के रूप में अनुवाद किया गया है।

इस पुरस्कार में दी जाने वाली राशि 25 लाख रुपये है और अनुवादक को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अलग से मिलती है।

इसके आलावा जिन पांच लेखकों के उपन्यासों को सूची में शामिल किया गया है, उनमें से प्रत्येक को एक लाख रुपये मिलेंगे।

एक रसोई की जगह से यह उपन्यास एक विशिष्ट मध्यवर्गीय मुस्लिम परिवार की कहानी बयाँ करता है, जो भूख, हिंसा, प्रेम, अपराधबोध और स्वीकारोक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है।

जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण कहा है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि उपन्यास को अंततः पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।

प्रो. खालिद जावेद के तीन उपन्यास ‘मौत की किताब’, नेमत खाना और ‘एक खंजर पानी में’ बहुत लोकप्रिय हुए हैं और उनका चौथा उपन्यास ‘अरसलान और बेहजाद’ बहुत जल्द रिलीज होने वाला है।

प्रो. खालिद के उपन्यास ‘मौत की किताब’ का अनुवाद डॉ. ए नसीब खान ने ‘बुक ऑफ डेथ’ के रूप में किया है।

उन्हें देशभर के प्रमुख साहित्यिक संस्थानों द्वारा कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here