https://www.xxzza1.com
Sunday, September 8, 2024
Home मानवाधिकार राजस्थान: टोंक में मंगलवार को मांस की दुकानें बंद करने के नगर...

राजस्थान: टोंक में मंगलवार को मांस की दुकानें बंद करने के नगर परिषद के आदेश पर जताया विरोध

-रहीम ख़ान

टोंक (राजस्थान) | राजस्थान के टोंक में नगर परिषद द्वारा शहर में प्रत्येक मंगलवार को मांसाहार की दुकानें बंद करने के आदेश का विरोध करते हुए, टोंक शहर के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.

टोंक चिकन सेंटर यूनियन ने एडवोकेट काशिफ जुबैरी के नेतृत्व में ज्ञापन में कहा कि यह आदेश तुगलकी और असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि यह आदेश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 का उल्लंघन करता है, जो लोगों को अपनी पसंद का भोजन चुनने और अपना व्यापार करने का अधिकार देता है.

एडवोकेट ज़ुबैरी ने कहा कि टोंक शहर में हज़ारों लोग मांसाहार पर निर्भर हैं और यह आदेश उनकी आजीविका को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद को किसी भी धर्म विशेष के लोगों को ध्यान में रखकर नियम नहीं बनाने चाहिए.

उन्होंने मांग की है कि नगर परिषद इस आदेश को तुरंत वापस ले. उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे.

नगर परिषद की शर्तें:

नगर परिषद आयुक्त ने टोंक शहर में मांस बेचने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कुछ शर्तें भी बनाई हैं. इन शर्तों में शामिल हैं:

  • दुकान की फर्श पक्की होनी चाहिए और दीवारों को हर साल सफेदी या रंग कराना होगा।
  • दुकान के दरवाजे पर जाली या चिक लगानी होगी।
  • मांस को स्वच्छता के लिए खुला नहीं रखा जाएगा, बल्कि जालीदार शोकेस में रखा जाएगा।
  • मांस विक्रेता शारीरिक रूप से स्वच्छ होना चाहिए, स्वच्छ कपड़े पहनना चाहिए और किसी संक्रामक रोग से पीड़ित नहीं होना चाहिए।
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र हर साल मार्च माह से पहले नवीनीकृत कराना होगा।
  • प्रत्येक मंगलवार को सभी मांस, मुर्गा, बकरा और मछली की दुकानें बंद रहेंगी।
  • राज्य सरकार द्वारा घोषित और निम्नलिखित दिनों पर भी दुकानें बंद रहेंगी: गणतंत्र दिवस, शहीद दिवस, महाशिवरात्रि, रामनवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, अनंत चतुर्दशी, गांधी जयंती, स्वामी दयानंद निर्वाण दिवस, दीपावली, कार्तिक एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा।
  • यदि इन शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो नगर परिषद अनापत्ति प्रमाण पत्र रद्द कर सकती है और कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

टोंक राजस्थान का एक ऐतिहासिक मुस्लिम बाहुल्य शहर है जहां पर आज़ादी से पहले मुस्लिम नवाबों का शासन रहा है. वर्तमान में नगर परिषद टोंक के सभापति कांग्रेस के अली अहमद हैं.

टोंक के विधायक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट हैं. यहां के लोकसभा सांसद भी कांग्रेस के हरीश मीणा हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

नफरती बयानों और बुलडोज़र एक्शन पर जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताई सख़्त नाराज़गी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक सामाजिक संगठन जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय...
- Advertisement -

हरियाणा चुनावः भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद पार्टी नेताओं में नाराज़गी, कई ने छोड़ी पार्टी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे जैसे क़रीब आरहे हैं, चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही...

जमात-ए-इस्लामी ने की ‘विदेशी’ घोषित किए गए असम के 28 मुसलमानों को रिहा करने की मांग

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोतसिम ख़ान ने असम के बारपेटा जिले के विदेशी...

इज़रायल को सैन्य निर्यात पर रोक लगाए भारत: पूर्व नौकरशाहों, शिक्षाविदों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | भारत के कई पूर्व नौकरशाहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने बुधवार को...

Related News

SEBI के 500 कर्मचारियों ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ‘ऊंचे पदों पर बैठे अफसर करते हैं अपमान’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंड बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के 500 से अधिक कर्मचारियों ने उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here