https://www.xxzza1.com
Thursday, May 16, 2024
Home राजनीति आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 'अवैध' गिरफ्तारी के ख़िलाफ जेल...

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ‘अवैध’ गिरफ्तारी के ख़िलाफ जेल में भूख हड़ताल पर

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पार्टी नेताओं के अनुसार, अपनी “अवैध” गिरफ्तारी के खिलाफ राजमुंदरी सेंट्रल जेल में सोमवार को एक दिन की भूख हड़ताल किया.

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो को आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने पहले ही खारिज कर दिया था. उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

नायडू का उपवास, जो महात्मा गांधी की जयंती पर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त हुआ. टीडीपी नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के निरंकुश शासन और जिस तरह से आंध्र प्रदेश में लोकतंत्र को कमज़ोर किया जा रहा है, उसका विरोध करना है.

नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी भी राजमुंदरी में एक दिन के उपवास पर बैठीं.

उन्होंने टीडीपी की अन्य महिला नेताओं के साथ शहर के क्वारी सेंटर में ‘सत्यमेव जयते’ के नारे के साथ भूख हड़ताल की.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा, “आज महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. महात्मा गांधी के जीवन में हम सभी के लिए एक संदेश है. यदि हम सत्य और न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखते हैं तो कोई भी लड़ाई, चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, जीती जा सकती है. उनकी स्थायी विरासत, विशेषकर सत्याग्रह हमें अपने सभी प्रयासों में सत्य की शक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित करती रहती है.”

हेरिटेज फूड्स की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भुवनेश्वरी ने भी अपने दिवंगत पिता एन.टी. रामा राव को याद किया जो टीडीपी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री थे.

उन्होंने कहा, “आज, मेरा दिल मेरे पिता, महान एनटीआर गारू की यादों से भर गया है, जिन्होंने अपना जीवन तेलुगु समुदाय के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने हमें सिखाया कि हमेशा सच्चाई पर कायम रहना चाहिए, चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो. न्याय के लिए उनका मज़बूत समर्थन और तेलुगु लोगों की सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी को, उनके बच्चों को प्रेरित करता रहेगा.”

इस बीच, दिल्ली में डेरा डाले नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी टीडीपी सांसद के रवींद्र कुमार के आवास पर उपवास रखा.

राज्य टीडीपी के. अत्चन्नायडू ने अन्य नेताओं के साथ गुंटूर जिले के मंगलागिरी में पार्टी मुख्यालय पर भूख हड़ताल भी शुरू की.

टीडीपी विधायक और अभिनेता एन. बालकृष्ण के परिवार के सदस्य भी हैदराबाद के एनटीआर ट्रस्ट भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे.

बालकृष्ण की पत्नी वसुंधरा और अन्य लोग नायडू के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उपवास पर थे. बालकृष्ण नायडू के बहनोई और लोकेश के ससुर भी हैं.

इस बीच, टीडीपी उपाध्यक्ष सुहासिनी ने हैदराबाद के एनटीआर घाट पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया. वह दिवंगत एन. हरिकृष्णा की बेटी हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री पन्नाबाका लक्ष्मी और अन्य नेताओं ने एनटीआर घाट पर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...

Related News

मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर गुलाम बन जाएंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस अध्यक्ष

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के लिए खड़गे ने रविवार...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here