https://www.xxzza1.com
Saturday, May 18, 2024
Home पॉलिटिक्स तमिलनाडु विधानसभा में सीएए और कृषि कानूनों के खिलाफ पारित होगा प्रस्ताव...

तमिलनाडु विधानसभा में सीएए और कृषि कानूनों के खिलाफ पारित होगा प्रस्ताव : मुख्यमंत्री स्टालिन

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि, सीएए ने अल्पसंख्यकों के मन में डर पैदा किया है और यह उनके हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि डीएमके (द्रमुक) हमेशा ऐसे कानूनों के खिलाफ रही है।

चेन्नई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि उनकी सरकार बजट सत्र के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी।

स्टालिन ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने बिल पास होने के बाद से किसानों के मुद्दे और केंद्रीय कृषि कानूनों के नकारात्मक प्रभाव को उठाया है।

द्रमुक कृषि संबंधी कानूनों को पास होने के बाद से ही इन्हें वापस लेने की मांग कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएए ने अल्पसंख्यकों के मन में डर पैदा किया है और यह उनके हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि डीएमके (द्रमुक) हमेशा ऐसे कानूनों के खिलाफ रही है।

स्टालिन ने मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए कहा कि द्रमुक किसानों की दुर्दशा को देखते हुए कृषि संबंधी कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है।

द्रमुक प्रमुख ने पार्टी सदस्य ए. तमिलारासी द्वारा उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कृषि कानूनों और सीएए के मुद्दे को संबोधित करना उचित नहीं था, इसलिए इन विवादास्पद मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उठाया जाएगा।

(आईएएनएस)

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here