https://www.xxzza1.com
Sunday, May 19, 2024
Home देश किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज सभी फर्जी मुकदमें वापस हों :...

किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज सभी फर्जी मुकदमें वापस हों : संयुक्त किसान मोर्चा

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों से आंदोलन समाप्त कर वापस जाने की अपील पर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी अन्य मांगों को याद दिलाया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री को याद दिलाते हुए कहा है कि कई मुद्दे अभी भी लंबित हैं और उन्हें 21 नवंबर को एसकेएम द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्पष्ट रूप से सूचीबद्ध किया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि किसानों पर आंदोलन के दौरान दर्ज सभी फर्जी मुकदमें वापस हों।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार को इन लंबित मुद्दों पर पांच सदस्यीय समिति के साथ चर्चा करनी चाहिए जो इस उद्देश्य के लिए कल एसकेएम की बैठक में गठित की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उम्मीद जताई है कि 7 दिसंबर से पहले केंद्र सरकार बातचीत कर बाकी सभी मुद्दों का सामाधान करेगी।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वह 21 नवंबर को प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र के आधार पर सरकार से लंबित मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है तथा कल एसकेएम की बैठक में बातचीत के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने उम्मीद जाहिर की है कि 7 दिसंबर के पहले केंद्र सरकार बातचीत कर सभी बचे हुए मुद्दों पर चर्चा करेगी।

इस बीच, फर्जी पुलिस केस वापस लेने और शहीदों को मुआवजा देने के संबंध में हरियाणा एसकेएम की हरियाणा सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत 3 दिसंबर को हुई है और इस मामले में कुछ प्रगति हुई है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है कि पंजाब सरकार ने भी इस दिशा में ठोस आश्वासन दिए हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सरकारों के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा का मानना है कि 708 शहीद किसानों को मुआवजे की जिम्मेदारी के लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान शुरू हुए सभी पक्के मोर्चे यथावत जारी हैं। वर्धा (महाराष्ट्र) में 357 दिन, सवाई माधोपुर (राजस्थान) में 321 दिन, सिवनी (मध्यप्रदेश) में 81 दिन, तथा रीवा (म.प्र.) में 337 दिन से धरना जारी है।

पंजाब, हरियाणा सहित राज्यों में भी धरने यथावत जारी हैं तथा विभिन्न राज्यों में किसान संगठनों की आंदोलन के भावी स्वरूप को लेकर बैठकें और चर्चा का दौर जारी है।

किसान आंदोलन की जीत को लेकर रेवाड़ी सहित देशभर से किसान संगठनों द्वारा विजय जुलूस निकालने और समर्थन देने वाले नागरिक संगठनों का अभिनंदन करने की खबरें चर्चा में हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी जिसमें आंदोलन की भावी रूपरेखा तय की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here