https://www.xxzza1.com
Saturday, May 18, 2024
Home पॉलिटिक्स यूपी में योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, दारा सिंह चौहान, ओपी राजभर...

यूपी में योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, दारा सिंह चौहान, ओपी राजभर समेत 4 नए मंत्री बनाए गए

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ। यूपी में आज योगी सरकार-2 का पहला विस्तार हुआ और दारा सिंह चौहान, ओपी राजभर, सुनील शर्मा और अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इन सभी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

दारा सिंह चौहान भाजपा के विधान परिषद सदस्य हैं। यह सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। यह लोनिया चौहान बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। चूँकि पूर्वांचल में लोनिया चौहान बिरादरी के वोटर काफी संख्या में हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव के गणित को ध्यान में रखकर इनको मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

भाजपा समझती है कि इनके उसके साथ रहने से उसको पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव में लोनिया चौहान बिरादरी के वोट आसानी से मिल जाएंगे और भाजपा को लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की सीटों पर जीत हासिल हो जाएगी।दारा सिंह चौहान काफी समय से मंत्री बनने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे, अब जाकर इनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। यह अपनी बिरादरी के वोट भाजपा को दिलाने में कितना सफल होंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

योगी सरकार में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को भी कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजा गया है। यह काफी लंबे समय से मंत्री बनने का इंतजार कर रहे थे। यह मंत्री बनने के लिए लखनऊ और दिल्ली एक किये हुए थे। अब आज इनको मंत्री बनाया गया है।

यह अपनी जाति राजभर की राजनीति करते हैं और इसके साथ ही अति पिछडी जातियों की राजनीति करते हैं।यह पिछली योगी सरकार में मंत्री बनाये गये थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में यह महत्व न मिलने के कारण भाजपा से अलग हो गए थे।इसके बाद यह अखिलेश यादव के साथ आ गए थे और सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। किंतु सपा की सरकार न बनने से यह अखिलेश यादव का साथ छोड़कर फिर से भाजपा के साथ पींगे बढ़ा रहे थे।

कुछ समय पूर्व यह फिर से एनडीए के साथ चले गए थे। एनडीए की मुख्य घटक पार्टी भाजपा ने इनको फिर से साथ ले लिया था। यह चूँकि अपनी जाति राजभर की राजनीति करते हैं और पूर्वांचल में राजभर वोटरों की संख्या काफी तादात में है, इसलिए भाजपा ने राजभर वोटों को पाने के लालच में इनको अपने साथ ले रखा है।

इन्होंने भाजपा नेतृत्व को समझा रखा है कि वह थोक के भाव से उसको वोट दिलवायेंगे और लोकसभा चुनाव जिताएंगे। इसलिए भाजपा ने आज इनको योगी सरकार कैबिनेट मंत्री बनाया है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार में आज साहिबाबाद के विधायक सुनील कुमार शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सुनील कुमार शर्मा तीसरी बार साहिबाबाद से विधायक बने हैं। इनको पश्चिमी यूपी के ब्राम्हण नेताओं में गिना जाता है।पश्चिमी यूपी में ब्राम्हण भाजपा से खुश नहीं हैं और यह लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं। इसलिए इनको पश्चिमी यूपी के ब्राम्हणों को साधने के लिए मंत्री बनाया गया है।

पश्चिमी यूपी में ब्राम्हण वोटर सपा के साथ भी खड़े हैं, इसलिए भाजपा घबड़ाई हुई है।इसलिए सुनील शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाकर ब्राम्हणों को मनाने यानी उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया गया है। वैसे कहने को तो यह भी कहा जाता है कि सुनील शर्मा योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह के भी करीबी हैं। यह ब्राम्हणों को कितना मनाने में सफल होंगे, यह तो आने वाले वक्त पर निर्भर है।

मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद को भी जगह मिली है। उसके विधायक अनिल कुमार को कैबिनेट में जगह मिली है और वह कैबिनेट मंत्री बनाये गए हैं। अनिल कुमार मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी सीट से विधायक हैं। यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट से रालोद के टिकट पर विधायक चुने गये थे। यह सपा से जुड़े हुए थे, लेकिन सपा और रालोद के गठबंधन में यह रालोद में शामिल हो गए थे और यह रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। यह बसपा में भी रह चुके हैं। यह भाजपा के प्रमोद उत्वल को हराकर रालोद के टिकट पर विधायक बने हैं।

अनिल कुमार को जयंत चौधरी ने इसलिए योगी सरकार में मंत्री बनवाया है, जिससे दलित वोट रालोद और भाजपा को मिले। लेकिन अनिल कुमार दलित वोटों को अपने साथ लाने में कितना सफल होंगे, यह तो अभी समय के गर्भ में है।

कुल मिलाकर योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आगामी लोकसभा चुनाव के वोटों के गणित की छाप नजर आती है। आज के विस्तार में वोटों का गणित और जातिगत समीकरण दिखाई पड़ता है। इसका लाभ भाजपा को कितना मिलेगा, इसके बारे में अभी निश्चित तौर पर कुछ कहना बड़ा मुश्किल है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...
- Advertisement -

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

Related News

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली करार दिया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री...

हलद्वानी हिंसा: आरोपियों पर लगा UAPA, क़ौमी एकता मंच ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

-एस.एम.ए. काज़मी देहरादून | उत्तराखंड पुलिस ने 8 फरवरी, 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में सात महिलाओं सहित...

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों- सरकारी कर्मचारियों का आरोप, “वोट डालने से किया गया वंचित”

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों में से ख़ासकर पुलिस...

कांग्रेस का पीएम से सवाल, 20 हज़ार करोड़ खर्च करने के बावजूद गंगा और मैली क्यों हो गई ?

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट बनारस के मुद्दों को लेकर सवाल...

MDH मसाले अमेरिका में मानकों पर खरे नहीं उतरे, यूएस खाद्य विभाग ने लगाई रोक, जांच शुरू

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी खाद्य विभाग "फूड एंड ड्रग...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here