Wednesday, December 6, 2023
Home देश उत्तर प्रदेश उपचुनाव: मैनपुरी में जीत की ओर डिंपल यादव, रामपुर में...

उत्तर प्रदेश उपचुनाव: मैनपुरी में जीत की ओर डिंपल यादव, रामपुर में सपा के असीम रजा आगे

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना जारी है. मैनपुरी सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव बहुत बढ़त बनाए हुए हैं. रामपुर और खतौली में भी सपा आगे चल रही है.

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 90 हजार वोट से आगे हैं. वहीं भाजपा के रघुराज शाक्य लगातार पिछड़ रहे हैं और वो अपने घर के बूथ धौलपुर में भी डिंपल से पीछे रह गए.

मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पाचों विधानसभा सीटों जसवंतनगर, करहल, भोगांव, किशनी और मैनपुरी सदर सीट पर डिंपल आगे चल रही हैं. शिवपाल यादव का गढ़ कही जाने वाली जसवंतनगर सीट पर डिंपल यादव रघुराज शाक्य से काफी आगे हैं.

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है. भाजपा के आकाश सक्सेना 3496 वोटों से पीछे चल रहे हैं. ईवीएम काउंटिंग में सपा के आसीम रजा 17372 वोटों के साथ आगे आ गए हैं.

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान के अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई यूपी की रामपुर सदर सीट पर चुनाव की मतगणना अंतिम पड़ाव पर है.

रामपुर में 10वें राउंड के बाद आसिम रजा (सपा)- 15,909, आकाश सक्सेना (भाजपा)- 11,665 और मतों का अंतर- 4,244

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व भाजपा के कट्टर हिंदुत्व का मुकाबला नहीं कर सकता

-हसनुल बन्ना नई दिल्ली | देश, 2024 के लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है, पांच विधानसभा चुनावों के...
- Advertisement -

NCRB के नए आंकड़ों में देश में हर घंटे महिलाओं के ख़िलाफ अपराध की घटनाओं में हुई वृद्धि

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश में हर घंटे 51 महिलाएं अपराध का शिकार हो रही...

जमाते इस्लामी हिंद ने BJP को सांप्रदायिक एजेंडे और अल्पसंख्यकों के प्रति द्वेष छोड़ने की सलाह दी

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने भाजपा को आत्ममंथन करने, सांप्रदायिक एजेंडा और अल्पसंख्यकों के प्रति...

डा. कफ़ील ख़ान पर दर्ज हुई FIR, उनकी किताब को लेकर लगाए गए कई ‘गंभीर’ आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | गोरखपुर के प्रसिद्ध डाक्टर, डॉ. कफ़ील खान के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ के...

Related News

उत्तर प्रदेश : NABCB से अधिकृत संस्थाएं ही दे सकेंगी हलाल प्रमाण पत्र

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाण पत्र को लेकर मची गहमा गहमी...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here