https://www.xxzza1.com
Thursday, April 25, 2024
Home देश मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान पर कांग्रेस ने तिरंगा लिए नेहरू...

मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर कांग्रेस ने तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर को बनाई डीपी

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगाया जिसके बाद भाजपा के अन्य नेता और मंत्रियों ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगा लिया. कांग्रेस ने इस अभियान के जवाब में अब नए अभियान की शुरूआत की है जिसमें तिरंगे के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरु की तस्वीर को प्रोफाइल पिक बनाया है.

स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने हाथ में तिरंगा लिए जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को अपनी डीपी पर लगाने की शुरूआत कर दी है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल कर जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाकर इसकी शुरूआत की है तो वहीं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल दी है.

राहुल गाँधी ने तिरंगा लिए नेहरू की तस्वीर अपनी प्रोफाइल पिक के रूप में साझा करते हुए लिखा है, “देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा.”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने संघ पर हमला बोलते हुए लिखा है, “वर्ष 1929 के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराते हुए पंडित नेहरू ने कहा था एक बार फिर आपको याद रखना है कि अब यह झंडा फहरा दिया गया है। जब तक एक भी हिंदुस्तानी मर्द, औरत, बच्चा जिंदा है, यह तिरंगा झुकना नहीं चाहिए। देशवासियों ने ऐसा ही किया।”

उन्होंने आगे लिखा है, “हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं। लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?”

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने ट्विट कर लिखा है, “जिनका आज़ादी में कोई योगदान नहीं, उनके दिल में तिरंगे का कोई सम्मान नहीं।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्विट किया है, “संघ वालों, अब तो तिरंगे को अपना लो”

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दो अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या तिरंगे को सोशल मीडिया प्रोफाइल में लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया था.

स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर भारत सरकार ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की पहल की है.

भाजपा ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है जो संपूर्ण देश में 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा.

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here