https://www.xxzza1.com
Tuesday, April 23, 2024
Home मानवाधिकार योगी सरकार में उजागर हो रहे भ्रष्टाचार के मामले, निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज...

योगी सरकार में उजागर हो रहे भ्रष्टाचार के मामले, निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिरी

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ | यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार खूब फल -फूल रहा है। सरकारी योजनाओं के होने वाले निर्माण कार्यों में जमकर लूटपाट हो रही है। जबकि योगी आदित्यनाथ की सरकार भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश होने का दावा कर अपनी पीठ थपथपाने में जुटी हुई है।

यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार होने की बात अगर की जाए, तो शायद लोगों को इस पर आसानी से भरोसा नहीं होगा, जबकि हकीकत यही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों में खूब लूटपाट हो रही है।

योगी सरकार में भ्रष्टाचार होने का एक बड़ा मामला यूपी के प्रतापगढ़ जिले से सामने आया है। प्रतापगढ़ जिले में 100 करोड़ रुपए की लागत से एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉलेज का निर्माण निम्न स्तरीय घटिया सामग्री से करके इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसका खुलासा इस इंजीनियरिंग कॉलेज की निर्माण की गई एक दीवार के भरभराकर गिर जाने से हुआ है।

प्रतापगढ़ जिले में 100 करोड़ रुपए की लागत से एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। यह इंजीनियरिंग कॉलेज जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में शिवसत गांव में हो रहा है।

रानीगंज क्षेत्र के विधायक डॉ.आर के वर्मा हैं। यहां पर बनने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज में इसके निर्माण में भ्रष्टाचार होने और इसके निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. आर के वर्मा से की थी। लोगों की शिकायत पर विधायक डॉ. आर के वर्मा ने इंजीनियरिंग कॉलेज का मौके पर जाकर मुआयना करने का फैसला किया। विधायक डॉ. आर के वर्मा अपने साथ कुछ लोगों को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे।

विधायक डॉ.आर के वर्मा ने वहां पहुंच कर निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल एवं रेजिडेंशियल परिसर की बन रही दीवार को देखा, तो ईंटे उखड़ती हुई नजर आईं। विधायक ने जैसे ही एक दीवार पर हाथ रखा और उसको टटोला ,तो वह भरभराकर गिर गई।विधायक डॉ. आर के वर्मा और उनके साथ गए हुए लोग इसको देखकर आश्चर्य में पड़ गए।

इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिरने के बाद विधायक डॉ. आर के वर्मा प्रतापगढ़ के डीएम से जाकर मिले। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के घटिया निर्माण होने और इसमें भ्रष्टाचार होने की उनसे शिकायत की। साथ ही विधायक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में रेत (बालू) अधिक मात्रा में लगाने की भी शिकायत की। उन्होंने डीएम से इस संबंध में कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

बताया जाता है कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में पिलर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। बिना पिलर के ही 4 मंजिला इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जा रहा। मानकों को ताक पर रखकर इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि इसका निर्माण कार्यदायी संस्था आरईएस करवा रही है और आरईएस सरकारी विभाग है।

डीएम से विधायक द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आरईएस की टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच कर इसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा है। यही नहीं अब इस पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में खूब भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों में जमकर लूटपाट की जा रही है और योगी आदित्यनाथ की सरकार चुप्पी साधे हुए है।

यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार भय एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश होने का दावा कर स्वयं अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है। योगी सरकार अपनी पीठ थपथपाने के लिए समाचार पत्रों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर खुद खुश होने का ढोंग कर रही है और लोगों से झूठ बोल रही।

हकीकत इसके ठीक विपरीत है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी मशीनरी सरकारी योजनाओं का पैसा लूटने में जुटी हुई है। प्रतापगढ़ जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में हो रहा भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मामले को दबाने के लिए जिले से लेकर प्रदेश तक भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी और सरकारी मशीनरी सक्रिय हो गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

मदरसा बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य, हाईकोर्ट का फैसला राजनीति से प्रेरित था: यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस

इंडिया टुमारो लखनऊ | सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 को असंवैधानिक घोषित करने...

2014 के बाद से भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना कर रहे 25 विपक्षी नेता भाजपा में शामिल

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर काफी समय से ये आरोप लगते रहे हैं...

गज़ा में पिछले 24 घंटों में 54 फिलिस्तीनियों की मौत, अब तक 33,091 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | गज़ा में पिछले 24 घंटों में इज़रायली हमलों के दौरान कम से कम 54...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...

मदरसा बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य, हाईकोर्ट का फैसला राजनीति से प्रेरित था: यूपी अल्पसंख्यक कांग्रेस

इंडिया टुमारो लखनऊ | सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के मदरसा शिक्षा अधिनियम 2004 को असंवैधानिक घोषित करने...

2014 के बाद से भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना कर रहे 25 विपक्षी नेता भाजपा में शामिल

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर काफी समय से ये आरोप लगते रहे हैं...

गज़ा में पिछले 24 घंटों में 54 फिलिस्तीनियों की मौत, अब तक 33,091 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | गज़ा में पिछले 24 घंटों में इज़रायली हमलों के दौरान कम से कम 54...

IIT मुंबई के 36 प्रतिशत छात्रों को नहीं मिला प्लेसमेंट, राहुल गांधी ने BJP को बताया ज़िम्मेदार

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक रिपोर्ट को साझा करते हुए केंद्र सरकार और...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here