https://www.xxzza1.com
Thursday, March 28, 2024
Home देश पैग़म्बर पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई चिंताजनक:...

पैग़म्बर पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई चिंताजनक: एसआईओ

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | छात्र संगठन स्टुडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया (SIO) ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा हाल ही में पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) के बारे में की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर‌ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर नाराज़गी जताई हैं।

SIO के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्म्न्द सलमान ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि, “रांची और इलाहाबाद में पुलिस की बर्बरता के परिणामस्वरूप दर्जनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और राँची में दो मौतें हुई हैं। विभिन्न राज्य सरकारों की पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से गोलियां चलाने की घटना अत्यंत चिंताजनक है। इन घटनाओं ने एक बार फिर राज्य की संस्थाओं में मौजूद इस्लामोफ़ोबिया, सांप्रदायिकता और क्रूरता को उजागर किया है।”

उन्होंने कहा, “एक तरफ वे लोग जो पैग़म्बर मुहम्मद (सल्ल.) के ख़िलाफ़ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें राज्य और पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ़ देश भर के सैकड़ों मुसलमानों पर अनगिनत मुकदमे दर्ज किये गये हैं और उन्हें झूठे आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है। कथित हिंसा के आरोपियों के घरों को बिना उचित क़ानूनी प्रक्रिया के तोड़ा जा रहा है। पुलिस जिस तरह से काम कर रही है, उसमें क़ानून का शासन और निष्पक्षता की झलक दिखाई नहीं देती है।”

SIO ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में देर रात सामाजिक कार्यकर्ता जावेद मुहम्मद की ग़ैर-क़ानूनी ढंग से की गई गिरफ़्तारी और उनके परिवार के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न से हम विशेष रूप से स्तब्ध हैं।”

सलमान ने कहा, “हमारा‌ मानना है कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। यह राज्य द्वारा योजनाबद्ध घटनाओं का फ़ायदा उठाने के लिए और सामाजिक कार्यकर्ताओं, सवाल पूछने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की पूर्व में आज़माई और परखी हुई रणनीति का हिस्सा है। हमने इसे दिल्ली में देखा, हमने इसे सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान देखा, और हम इसे लगातार देख रहे हैं।”

मीडिया को जारी बयान में SIO ने कहा है कि, “यह पूरी तरह स्पष्ट है कि हिंदुत्ववादी ताक़तें जानबूझ कर मुसलमानों को भड़काने और देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं। सरकार की निष्क्रियता से उत्साहित और बिकाऊ मीडिया की सहायता से वे भारत की बड़ी मुस्लिम आबादी और उनकी धार्मिक भावनाओं व प्रतीकों को बदनाम करने के लिए अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल कर‌ रहे हैं।”

संगठन ने चिंता जताते हुए कहा है कि, जहां हमें देश में अल्पसंख्यकों के जीवन, सम्मान की रक्षा करनी चाहिए और नफ़रत के प्रचार तंत्र से लड़ना चाहिए, वहीं हमें उकसाने के इन प्रयासों से भी स्वयं को अलग करना चाहिए। प्रतिरोध के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है। हमें स्थिर और शांतिपूर्ण रहना चाहिए। हमारे विरोध प्रदर्शनों में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम फ़ासीवादियों को समाज का ध्रुवीकरण करने और मुस्लिम समुदाय को चोट पहुँचाने के अपने उद्देश्य में सफ़ल नहीं होने देंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...
- Advertisement -

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पारित हुआ गज़ा में तुरंत युद्धविराम का प्रस्ताव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | गज़ा में युद्धविराम को लेकर सोमवार को यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में प्रस्ताव...

मोदी सरकार में भारत में आर्थिक असमानता ब्रिटिश राज से अधिक है: वर्ल्ड इनिक्वेलिटी डेटाबेस

स्टाफ रिपोर्टर | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वर्ल्ड इनिक्वेलिटी डेटाबेस ने भारत में आर्थिक असमानता पर लिखे गए...

Related News

केरल के सीएम ने कहा- ‘CAA द्वारा संविधान में निहित समानता के विचार को ख़त्म किया गया’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बयानबाज़ियों का भी दौर जारी है. इसी क्रम...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here