https://www.xxzza1.com
Friday, March 29, 2024
Home यूपी चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के विवादास्पद छवि वाले राजनेताओं को जनता...

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के विवादास्पद छवि वाले राजनेताओं को जनता ने नकारा

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ | यूपी विधानसभा चुनाव में राज्य के पश्चिमी इलाके में विवादास्पद छवि वाले राजनेताओं को जनता ने नकार दिया है और उनकी राजनीति खत्म हो गई है। विवादास्पद छवि वाले राजनेताओं को जनता ने हराकर उनको राजनीति की मुख्य धारा से एक तरह से बेदखल कर दिया है। इनमें योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्री सुरेश राणा, संगीत सोम और भाजपा नेता भारतेंदु सिंह जैसे प्रमुख राजनेता हैं।

यह सभी राजनेता मुज़फ्फरनगर दंगे के आरोपी हैं और इनके खिलाफ आज भी मामले चल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इन सबके चल रहे मुकदमों को वापस ले लिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजनेताओं के विरुद्ध चलने वाले मुकदमों को बिना हाई कोर्ट की मंजूरी के वापस लेने पर रोक लगा दिए जाने से इनके मामले फिर से चलने लगे हैं। इनको अभी भी इन मामलों से छुटकारा नहीं मिला है। इनके ऊपर मुजफ्फरनगर में हुए दंगो को कराने का आरोप है। इन सभी को भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था।

राज्य के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाकर थानाभवन सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इनके साथ ही मेरठ के सरधना से संगीत सोम और बिजनौर के नजीबाबाद से भारतेंदु सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था। इन सभी को जिताने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा किया एवं इनके लिए रैलियां की। इनके लिए रोड शो किया और घर-घर तक जाकर मतदाताओं से इनको जिताने के लिए कहा।

भाजपा के इन सभी उम्मीदवारों को यह लग रहा था कि पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा मतदाताओं से उनको वोट देने की बात कहने से उनको संजीवनी बूटी मिल जाएगी और मतदाता उनको भारी वोटों से जिता देंगे। इन उम्मीदवारों सहित भाजपा के अन्य उम्मीदवारों को जिताने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निम्न स्तर पर उतर कर सपा-रालोद गठबंधन और उसके नेताओं अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के खिलाफ तमाम तरह के आरोप लगाए। राजनीतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी।

लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने सद्भावना और भाईचारे के रास्ते पर चलते हुए धैर्य से काम लिया। चुनाव में जनता ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। भारी मात्रा में वोटिंग हुई। वोटिंग के दूसरे दिन ही सुरेश राणा को अपनी हार का अहसास हो गया और वह हार से डरकर चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंचे तथा 40 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का अनुरोध किया। लेकिन चुनाव आयोग ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया। सुरेश राणा का मानना था कि अगर दोबारा वोटिंग हो जाएगी, तो वह जीतने का प्रबंध कट कर लेंगे। किन्तु चुनाव आयोग ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। आखिर वही हुआ, जिसकी सुरेश राणा को आशंका थी। चुनाव परिणाम सामने आने पर यह पता चला कि जनता ने उनको नकार दिया है और वह राजनीति से बेदखल हो गए हैं।

सुरेश राणा की तरह ही मेरठ की सरधना सीट पर भाजपा उम्मीदवार संगीत सोम को भी जनता ने हरा दिया।संगीत सोम की सीधी पहुंच योगी आदित्यनाथ तक है, इसलिए वह जनता को कुछ समझते ही नहीं थे। जनता के लिए उनके पास कोई समय नहीं था। उनको इतना अधिक घमंड हो गया था कि इनके क्षेत्र के लोग इनको घमंडी तक कहते थे। मतगणना स्थल पर जब यह हारने लगे, तो यह वहां से भाग गए।

इसी प्रकार भाजपा के नजीबाबाद के प्रत्याशी भारतेंदु सिंह भी विवादास्पद व्यक्ति होने के कारण चुनाव हार गए। इनको भी जनता ने हार का स्वाद चखा दिया और इनको राजनीति से आउट कर दिया। मतदाताओं द्वारा इनको नकार दिए जाने से यह संदेश निकल कर सामने आया है कि जनता सद्भाव और भाईचारे को पसंद करती है और उसके लिए सद्भावना और आपसी भाईचारा एवं आपसी एकता उसकी पहली प्राथमिकता है। जनता द्वारा इनको नकार दिए जाने से जाति, धर्म और संप्रदाय की राजनीति करने वाली ताकतों को तगड़ा झटका लगा है।

सहारनपुर जिले की देवबंद सीट सपा अपनी गलती से हार गई। यहां पर भाजपा उम्मीदवार बृजेश सिंह थे। इनके विरुद्ध सपा ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा के बेटे कार्तिकेय राणा को उम्मीदवार बनाया था। चुनाव के दौरान ही सपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर किसी वजह से नाराज हो गईं। उनको मनाने और समझाने की कोशिश नहीं की गई। इससे वह नाराज़गी के चलते भाजपा में शामिल हो गईं। इसका असर यह हुआ कि शशिबाला पुंडीर के समर्थक भाजपा के साथ चले गए, जिसके कारण भाजपा उम्मीदवार बृजेश सिंह 7104 मतो के अंतर से दोबारा फिर विधायक बनने में सफल हो गए। अगर सपा ने शशिबाला पुंडीर को मना लिया होता, तो इसका रिजल्ट सपा के पक्ष में जाता। इस प्रकार सपा अपनी गलती से देवबंद सीट हार गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का निधन, सुनवाई के दौरान धीमा ज़हर देने का लगाया था आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद राजनेता और पूर्व विधायक मुख़्तार...
- Advertisement -

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

Related News

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का निधन, सुनवाई के दौरान धीमा ज़हर देने का लगाया था आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद राजनेता और पूर्व विधायक मुख़्तार...

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here