https://www.xxzza1.com
Thursday, April 25, 2024
Home यूपी चुनाव क्या संभावित हार से हताश भाजपा ने करवाया सपा नेता स्वामी प्रसाद...

क्या संभावित हार से हताश भाजपा ने करवाया सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो

लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी संभावित हार से इस कदर परेशान हो गई है कि वह अब विपक्षी दलों के उम्मीदवारों पर हमला करवाने लगी है। यह आरोप सपा ने लगाया है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के चुनाव आते-आते भाजपा को अपनी हार का बड़ा डर सताने लगा है। भाजपा अपनी यूपी की सत्ता को बचाने के लिए निम्न स्तर पर उतर आगई है और अब वह विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के ऊपर हमला करने लगी है।

भाजपा अपनी संभावित हार को लेकर इस कदर परेशान है कि वह विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने लगी है। आज कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हुआ हमला इसका सबसे बड़ा सबूत है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में छठवें चरण का चुनाव 3 मार्च को होगा। इस छठवें चरण के चुनाव में 10
जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छठवें चरण में जिन जिलों में वोट डाले जाएंगे, उनमें अम्बेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले शामिल हैं।

इन जिलों में आज शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार का कार्यक्रम खत्म हो जाना चाहिए था। इसीलिए आज इन जिलों में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा अंतिम रूप से चुनाव प्रचार किया जा रहा था और और रोड शो किया जा रहा था। इसी सिलसिले में आज पूर्व मंत्री और सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक रोड शो कर रहे थे। उनका रोड शो हो रहा था कि खलवा पट्टी गांव के पास जब उनका काफिला पहुंचा तो स्वामी प्रसाद मौर्या और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा का काफिला आमने -सामने हो गया। बस फिर क्या था, देखते -देखते दोनों उम्मीदवार के समर्थकों में विवाद शुरू हो गया और फिर अचानक पथराव होने लगा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमला भी बोल दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले में चल रही गाड़ियों को भी निशाना बनाया, जिससे दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्वामी प्रसाद मौर्या के रोड शो में उनके काफिले पर जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में हमला बोला है, उससे यह साफ पता चलता है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और योजना बनाकर हमला किया गया। अगर ऐसा नहीं था, तो स्वामी प्रसाद मौर्या के रोड शो के दौरान भाजपा उम्मीदवार का काफिला कैसे सामने आ गया। क्योंकि चुनाव आयोग के नियम -निर्देश के मुताबिक एक समय और एक ही स्थान पर एक ही उम्मीदवार की रैली और रोड शो को करने की अनुमति दी जाती है।

अब ऐसी स्थिति में भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा का काफिला कैसे स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले के सामने आ गया। इस स्थिति से यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि भाजपा उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने जानबूझकर सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमला बोला है।

स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा है कि, “आज निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्धारित रूट मार्ग पर सपा का चुनावी रोड शो हो रहा था। एक सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के लोग लाठी -डंडा, हथियार और पत्थरों से लैस होकर सामूहिक हमला बोला है। यह हमला इसलिए किया गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा बुरी तरह से विधानसभा चुनाव में हार रही है। इसलिए अब वह बौखलाहट में इस प्रकार के काम कर रही है। वह डरा धमकाकर किसी तरह चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जनता नहीं चाहती है कि भाजपा की दोबारा सरकार बने। इसलिए भाजपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।”

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हमले के बाद उनके समर्थकों ने गोंदरिया बाजार में सड़क जामकर विरोध जताया है। सड़क जाम का समाचार मिलने पर स्वामी प्रसाद मौर्या जाम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने समर्थकों से जाम को खत्म करवाया और उनसे चुनाव में धैर्य से काम लेने को कहा है।

इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हुए हमले को निन्दनीय बताया है। उन्होंने इस हमले को स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला नहीं बल्कि सपा गठबंधन पर हमला बताया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने आगे के दोनों चरण के विधानसभा चुनाव भाजपा के जीरो पर पहुंच जाने की बात की है।

स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी और बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्या अपने पिता के काफिले पर हमले की खबर मिलने के बाद वह भी फाजिलनगर पहुंच गई हैं। संघमित्रा मौर्या ने अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ घटी घटना को लेकर बहुत ज्यादा नराज है।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोला है और कहा है कि, “शांति, दंगा मुक्त प्रदेश की बात करने वाले भाजपा ने मेरे पिता पर हमला किया है। फाजिलनगर के लोग इसका सबका सिखाएंगे। हुड़दंगियों को जनता सबक सिखाएगी।”

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here