https://www.xxzza1.com
Thursday, March 28, 2024
Home देश मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी

देश भर के बैंकों के ट्रेंड यूनियन गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल पर हैं. सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों को निजीकरण की ओर धकेल रही है जिसके खिलाफ यह हड़ताल किया जा रहा है.

नई दिल्ली | केंद्र सरकार द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की योजना पर सरकारी बैंकों के लाखों कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं. गुरुवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सैंकड़ों की संख्या में बैंक कर्मचारी इकट्ठा हुए और मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया.

सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में 16 और 17 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल भी जारी है.

दिल्ली के जंतर मंतर पर बैंक कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए सरकार के इस फैसले को गलत बताया. हालांकि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आम जनता परेशान है.

हड़ताल के कारण नकदी निकासी से लेकर जमा, व्यापार लेन-देन, ऋण प्रक्रिया, चेक समाशोधन, खाता खोलने और व्यावसायिक लेन-देन तक सभी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

बैंक कर्मचारियों के इस विरोध पर वॉइस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अश्विनी राणा ने कहा कि, “देश भर के बैंकों के ट्रेंड यूनियन गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल पर हैं. सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों को निजीकरण की ओर धकेल रही है. उसके खिलाफ यह हड़ताल की जा रही है.”

यूनियन का कहना है कि यदि सरकार इस बजट सत्र में बैंकिंग अमेंडमेंट बिल को नहीं लाती तो हड़ताल को स्थगित कर देंगे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी आश्वासन नहीं मिलने के कारण हड़ताल जारी है.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मुताबिक, इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र की 4,000 से भी अधिक शाखाओं के कर्मचारी शामिल होंगे.

सरकार संसद के इसी सत्र में एक ऐसा कानून ला रही है, जिससे भविष्य में किसी भी सरकारी बैंक के निजीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा.

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...
- Advertisement -

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पारित हुआ गज़ा में तुरंत युद्धविराम का प्रस्ताव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | गज़ा में युद्धविराम को लेकर सोमवार को यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में प्रस्ताव...

मोदी सरकार में भारत में आर्थिक असमानता ब्रिटिश राज से अधिक है: वर्ल्ड इनिक्वेलिटी डेटाबेस

स्टाफ रिपोर्टर | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वर्ल्ड इनिक्वेलिटी डेटाबेस ने भारत में आर्थिक असमानता पर लिखे गए...

Related News

केरल के सीएम ने कहा- ‘CAA द्वारा संविधान में निहित समानता के विचार को ख़त्म किया गया’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बयानबाज़ियों का भी दौर जारी है. इसी क्रम...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here