https://www.xxzza1.com
Friday, March 29, 2024
Home पॉलिटिक्स त्रिपुरा: मुस्लिम विरोधी हिंसा की रिपोर्टिंग के लिए त्रिपुरा गई दो महिला...

त्रिपुरा: मुस्लिम विरोधी हिंसा की रिपोर्टिंग के लिए त्रिपुरा गई दो महिला पत्रकारों पर FIR

मसीहुज़्ज़मा अंसारी

नई दिल्ली | त्रिपुरा हिंसा की रिपोर्टिंग के लिए त्रिपुरा गईं दो महिला पत्रकारों को त्रिपुरा पुलिस द्वारा डिटेन किया गया और उनपर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. इन दोनों पत्रकारों का नाम समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा है.

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों की शिकायत के बाद की गई है. यह दोनों महिला पत्रकार त्रिपुरा में अक्तूबर में हुई मुस्लिम विरोधी हिंसा को कवर करने गई थीं, जिस हिंसा में मुस्लिम दुकानों और मस्जिदों को निशाना बनाया गया था.

इंडिया टुमारो को समृद्धि ने बताया कि, “हमें अपने सामान के साथ बाहर निकाला गया, पुलिस वाले हमसे बुरा बर्ताव कर रहे हैं. मेरी सहयोगी स्वर्णा झा को धक्का भी दिया गया. अभी हम नीलम बाज़ार पुलिस स्टेशन डिस्ट्रिक्ट करीमगंज (असम) में हैं.”

पत्रकार समृद्धि और स्वर्णा झा के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने FIR 120B (आपराधिक षड्यंत्र रचने) और 153(A) दो समुदायों के बीच वैमनस्व फ़ैलाने जैसी संगीन धाराओं में की है.

त्रिपुरा पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने और FIR दर्ज करने की ख़बर दोनों पत्रकारों ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है.

समृद्धि ने अपने ट्विटर पर लिखा कि त्रिपुरा को कवर करने के दौरान उनके साथ जो बर्ताव किया गया, उसके बारे में विस्तार से वे बाद में लिखेंगी. फिलहाल इतना सूचित कर रही हैं कि उन्हें होटल से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. उन्होंने दर्ज कम्प्लेन और FIR की कॉपी भी ट्विटर पर साझा किया है.

https://twitter.com/Samriddhi0809/status/1459695859906400258?s=20

दूसरी पत्रकार स्वर्णा झा ने ट्वीट किया है, “कल रात लगभग 10:30 PM बजे हमारे होटल के बाहर पुलिस आई, लेकिन उस समय उन्होंने हमसे कोई बात नहीं की. सुबह 5:30 बजे के करीब जब हम चेकआउट करने गए तब पुलिस ने हमारे अगेंस्ट जो शिकायत हुई है उसके बारे में बताया और पूछताछ के लिए धर्मनगर पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा.”

ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बयान दिया है कि त्रिपुरा में किसी मस्जिद को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें फर्जी हैं.

पिछले माह, अक्तूबर में त्रिपुरा में विश्व हिन्दू परिषद ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुए हमले को आधार बनाकर कई स्थानों पर रैली निकाली और इस दौरान त्रिपुरा में 12 से अधिक मस्जिदों पर हमला किया. हिंसक भीड़ द्वारा कई मस्जिदों को जला दिया गया. पनीसागर में इस भीड़ ने मुसलमानों की 8 दुकानों को जला दिया.

त्रिपुरा हिंसा की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों, वकीलों और सामजिक कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने 102 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कर UAPA जैसे कानून के तहत कार्रवाई भी की है जिसे लेकर वकील और पत्रकार ने सुप्रीम कोर्ट गए है.

पत्रकार समृद्धि और स्वर्णा झा के खिलाफ त्रिपुरा पुलिस ने FIR 120B (आपराधिक षड्यंत्र रचने) और 153(A) दो समुदायों के बीच वैमनस्व जैसी संगीन धाराओं में की है.

त्रिपुरा पुलिस ने UAPA के तहत 68 ट्विटर हैंडल समेत 102 सोशल मीडिया एकाउंट्स होल्डर्स पर केस दर्ज किया है.

त्रिपुरा हिंसा को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों, फैक्ट फाइंडिंग करने वाले अधिवक्ताओं और मामले को सोशल मीडिया पर साझा करने वालों को त्रिपुरा पुलिस लगातार निशाना बना रही है.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का निधन, सुनवाई के दौरान धीमा ज़हर देने का लगाया था आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद राजनेता और पूर्व विधायक मुख़्तार...
- Advertisement -

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

Related News

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here