https://www.xxzza1.com
Thursday, April 25, 2024
Home पॉलिटिक्स किसान आंदोलन: लखनऊ में BJP मंत्री के ख़िलाफ प्रदर्शन करने पर संदीप...

किसान आंदोलन: लखनऊ में BJP मंत्री के ख़िलाफ प्रदर्शन करने पर संदीप पांडेय पुलिस हिरासत में

इंडिया टुमारो

लखनऊ | संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ में लखीमपुर घटना को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंकने जा रहे किसान समर्थकों को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनमें मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद संदीप पांडेय भी शामिल हैं.

किसान संगठनों के आह्वान पर 15 अक्टूबर 2021 को शहीद स्मारक, लखनऊ में दिन में 2 बजे नरेंद्र मोदी, अमित शाह व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसान समर्थक पुतले पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे.

कार्यक्रम स्थल पर ही सोशलिस्ट किसान सभा के संदीप पांडे, अमित मौर्या, मुनीम कुमार, रिहाई मंच के राजीव यादव, आदिल खान, युवा भारत से संतोष परिवर्तक, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया.

रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव ने इंडिया टुमारो सभी को गिरफ्तार किसान समर्थकों को इको गार्डन में हिरासत में रखा गया है. जहां पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता-कार्यकर्ता मुलाकात के लिए लगातार पहुंच रहे हैं.

ज्ञात हो कि देशभर में लखीमपुर घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और किसान संगठनों समेत शहीद किसानों के परिजन भाजपा नेता और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here