https://www.xxzza1.com
Thursday, April 25, 2024
Home पॉलिटिक्स कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में छह दिन का...

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में छह दिन का लॉकडाउन

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए छह दिन के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा है कि इससे पहले कि स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा जाएं और कोई भयावह त्रासदी का सामना करना पड़े, हमें कड़े कदम उठाने होंगे.

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अस्पतालों में अब जगह नहीं बच पा रही है और कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

देश कोरोना वायरस की नई लहर से बेहाल है. देश के कई राज्यों सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 महामारी का सबसे भयावह रूप देखा जा रहा है.

केजरीवाल ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग करने के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया है. उन्होंने दिल्लीवासियों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की.

केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वो दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं. हम उनकी हरसंभव कोशिश करेंगे.

कब तक होगा लॉकडाउन:

आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक छह दिन के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है.

इस दौरान अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी. शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे.

लॉकडाउन में परिवहन व अनिवार्य सेवाएं जारी रहेगी. परिवहन और अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर लगभग सभी गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी. दिल्ली सरकार इसे लेकर गाइडलाइंस जारी करेगी.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

“अबकी बार, 400 पार” का नारा क्या बीजेपी द्वारा भारत का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा है?

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | देश का संविधान बदलने का छिपा एजेंडा उजागर होने पर भाजपा...
- Advertisement -

वेलफेयर पार्टी (WPI) ने पीएम मोदी के भाषणों और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीआई) ने दो दिन पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख़्त टिप्पणी, कहा- ‘जिला अदालतें आम लोगों का भरोसा खो रहीं’

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला अदालतों की कार्य प्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते...

ईद मिलन समारोह में जमाते इस्लामी अध्यक्ष ने देश में एकता और फिलिस्तीन के साथ एकजुटता का आह्वान किया

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक...

Related News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट रद्द करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद उच्च...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here