https://www.xxzza1.com
Friday, March 29, 2024
Home एजुकेशन एडवोकेट महमूद प्राचा के कार्यालय पर दिल्ली पुलिस ने आज फिर से...

एडवोकेट महमूद प्राचा के कार्यालय पर दिल्ली पुलिस ने आज फिर से की छापेमारी

मसीहुज़्ज़मा अंसारी | इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एडवोकेट महमूद प्राचा के कार्यालय पर आज 12:30 बजे फिर से छापा मारा है. सैकड़ों की संख्या में पुलिस अभी भी प्राचा के कार्यालय पर मौजूद है. इस पुलिस रेड के खिलाफ अधिवक्ता महमूद प्राचा 4:00 बजे दिल्ली के पटियाला कोर्ट में एप्लिकेशन दाखिल करेंगे.

आज 12:00 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की दर्जनों गाडियां निज़ामुद्दीन स्थित महमूद प्राचा के कार्यालय पर पहुंची और पूर्व की तरह तलाशी करने लगी.

दिल्ली दंगों व आतंकवाद के आरोप में बंद लोगों का केस देखने के लिए चर्चित वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट महमूद प्राचा के ऑफिस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 24 दिसंबर को भी दिन में छापा मारा था जो कि 15 घंटों तक जारी था.

एडवोकेट महमूद प्राचा नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा और साथ ही CAA आंदोलन से जुड़े कई मामले देख रहे हैं. कहा जा रहा है कि सत्ता समर्थित उन कई आरोपियों पर प्राचा ने क़ानूनी रूप से शिकंजा कसा है जिन्होंने दंगों में भूमिका निभाई थी जिसके कारण दिल्ली पुलिस उन्हें निशाना बना रही है.

इस से पहले जब प्राचा के कार्यालय पर छापेमारी की गई थी तो मीडिया से बात करते हुए प्राचा ने कहा था कि, “मैं अमित शाह से डरने वाला नहीं हूँ. अमित शाह जो छिपाना चाह रहे हैं मैं उसे छिपने नहीं दूंगा. संविधान क़ानून, क़ानून और कोर्ट के ज़रिये उन एक-एक पुलिसकर्मियों जेल भिजवा कर रहेंगे जिन्होंने न्याय और संविधान के विरुद्ध काम किया है.”

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का निधन, सुनवाई के दौरान धीमा ज़हर देने का लगाया था आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद राजनेता और पूर्व विधायक मुख़्तार...
- Advertisement -

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

Related News

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here