https://www.xxzza1.com
Thursday, March 28, 2024
Home पॉलिटिक्स खालिद सैफ़ी की गिरफ़्तारी के एक साल पूरे होने पर प्रेस क्लब...

खालिद सैफ़ी की गिरफ़्तारी के एक साल पूरे होने पर प्रेस क्लब में कार्यक्रम

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | नागरिकता क़ानून के विरुद्ध प्रदर्शनों में सक्रीय रहने वाले और एक वर्ष से जेल में बंद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ के संयोजक ख़ालिद सैफी के गिरफ्तार हुए आज एक साल पूरे होने पर CAA प्रदर्शन में सक्रीय रहने वाले सभी गिरफ्तार छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को याद करते हुए नागरिक समाज द्वारा प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई है.

यह प्रेस वार्ता आज शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जा रही है जिसमें अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुध्दिजीवी, छात्र और पीड़ित परिवार के सदस्य शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार हरतोश सिंह बल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, ख़ालिद सैफ़ी की पत्नी नर्गिस सैफी, अतहर खान की माँ नूरजहाँ, नौदीप कौर की बहन राजवीर कौर और प्रोफ़ेसर अपूर्वानंद अपनी बात साझा करेंगे.

सोशल मीडिया पर समाजिक कार्यकार्ताओं द्वारा शाम 5:00 बजे #FreedomForKhalidSaifi हैशटैग द्वारा ख़ालिद सैफी के लिए आवाज़ उठाई जाएगी. सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है.

खालिद सैफी एंटी सीएए प्रोटेस्ट में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वालों में थे. उन्हें 26 फरवरी को खुरेजी खास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया और उन्हें व्हीलचेयर में कोर्ट ले गए.

सैफी पेशे से कारोबारी हैं. उन्होंने 2017 में मॉब लिंचिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया था.

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने खालिद सैफी को एक मामले में सबूतों के अभाव में ज़मानत देते हुए दिल्ली पुलिस को फटकार भी लगाई थी. कोर्ट ने कहा था कि पुलिस ने चार्जशीट में दिमाग नहीं लगाया और यह बदले की भावना के तहत की गई कार्यवाही है. खालिद अभी FIR 59 में UAPA के तहत जेल में हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...
- Advertisement -

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पारित हुआ गज़ा में तुरंत युद्धविराम का प्रस्ताव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | गज़ा में युद्धविराम को लेकर सोमवार को यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में प्रस्ताव...

मोदी सरकार में भारत में आर्थिक असमानता ब्रिटिश राज से अधिक है: वर्ल्ड इनिक्वेलिटी डेटाबेस

स्टाफ रिपोर्टर | इंडिया टुमारो नई दिल्ली | वर्ल्ड इनिक्वेलिटी डेटाबेस ने भारत में आर्थिक असमानता पर लिखे गए...

Related News

केरल के सीएम ने कहा- ‘CAA द्वारा संविधान में निहित समानता के विचार को ख़त्म किया गया’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बयानबाज़ियों का भी दौर जारी है. इसी क्रम...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here