https://www.xxzza1.com
Friday, March 29, 2024
Home पॉलिटिक्स मंदिर के लिए ज़बरदस्ती चंदा लेना धार्मिक कार्य नहीं बल्कि पोलराइज़ेशन की...

मंदिर के लिए ज़बरदस्ती चंदा लेना धार्मिक कार्य नहीं बल्कि पोलराइज़ेशन की कोशिश है: मलिक मोहतसिम ख़ान

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | राम मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने के नाम पर कई राज्यों में भड़काऊ नारेबाज़ी और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. इस पैटर्न पर प्रतिक्रिया देते हुए जमाअत इस्लामी हिन्द के राष्ट्रीय सचिव मलिक मोहतसिम ख़ान ने इंडिया टुमारो कहा है कि जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं उनका धर्म से कोई लेना देना नहीं है.

ख़ान ने कहा है कि, “मन्दिर के लिए ज़बरदस्ती चंदा इकट्ठा करना कोई धार्मिक कार्य नहीं है बल्कि राजनीतिक हित साधने के लिए पोलराइज़ेशन की कोशिश है.”

उन्होंने कहा है कि सरकार और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.

ज्ञात हो कि राम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा इकठ्ठा करने के लिए निकाली गई रैलियों में कई राज्यों में हिंसक घटनाएं हुई हैं. मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश का उदाहरण हामारे सामने है जहां भीड़ ने मुस्लिम इलाकों में भड़काऊ नारेबाज़ी की जिसके बाद हिंसक झड़प हुई.

पिछले एक महीने में देश के विभिन्न राज्यों में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकठ्ठा करने के लिए रैली निकालने और मुस्लिम इलाकों में भड़काऊ नारेबाज़ी करने का पैटर्न देखने को मिला है. माहौल बिगड़ने पर पुलिस द्वारा मुसलमानों पर कार्रवाई की गई है और काई स्थानों पर प्रशासन द्वारा एकतरफ़ा कार्रवाई करते हुए उनके घरों को भी गिराया गया है.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी का निधन, सुनवाई के दौरान धीमा ज़हर देने का लगाया था आरोप

अखिलेश त्रिपाठी | इंडिया टुमारो लखनऊ | उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद राजनेता और पूर्व विधायक मुख़्तार...
- Advertisement -

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

Related News

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here