https://www.xxzza1.com
Thursday, March 28, 2024
Home पॉलिटिक्स राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दान किए 5...

राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दान किए 5 लाख रुपये

इंडिया टुमारो

नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 5,01,000 रुपये की राशि दान की. यह राशि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए धन इकठ्ठा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दान किया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राष्ट्रपति ने मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा स्थापित राम जन्मभूमि ट्रस्ट में योगदान दिया.

राष्ट्रपति से मंदिर निर्माण के लिए योगदान लेने वालों में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और अन्य प्रतिनिधिमंडल शामिल थे.

एएनआई ने वीएचपी के आलोक कुमार के हवाले से कहा है कि, “वह देश के पहले नागरिक हैं इसलिए इस अभियान को शुरू करने के लिए हम उनके पास गए. उन्होंने 5,01,000 रुपये का दान दिया है.”

विश्व हिंदू परिषद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस ख़बर को साझा किया है.

विहिप के ट्विटर पर कहा गया है, “संपूर्ण देश में आज प्रारम्भ हुआ श्रीराममंदिर निधि समर्पण अभियान। महामहिम @rashtrapatibhvn श्री रामनाथ कोविंद जी ने भी अपना व्यक्तिगत समर्पण अपने परिवार के साथ देकर अभियान हेतु शुभकामनाएं दीं.”

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और उससे जुड़े संगठनों ने 15 जनवरी से 5 फरवरी तक राम जन्मभूमि मंदिर निधि अभियान चलाया है, जहां वे राम मंदिर के लिए धन इकट्ठा करने के लिए विभिन्न राज्यों में हिंदू परिवारों तक पहुंचेंगे.

इंडियन एक्स्प्रेस के अनुसार, नृपेंद्र मिश्रा, प्रधान मंत्री के पूर्व प्रधान सचिव और बीएसएफ डीजी के पूर्व प्रमुख के के शर्मा सहित सेवानिवृत्त अधिकारी, मंदिर निर्माण के विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए ट्रस्ट द्वारा गठित समितियों का हिस्सा हैं.

ट्रस्ट का अनुमान है कि अयोध्या में मंदिर परिसर के निर्माण की कुल लागत लगभग 1,100 करोड़ रुपये होगी, जिसमें लगभग 300-400 करोड़ रुपये मंदिर पर ही खर्च किए जाएंगे.

- Advertisement -
- Advertisement -

Stay Connected

16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe

Must Read

भारत में बढ़ते टीबी के मामले चिंताजनक, पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | हाल में सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार टीबी के मामलों में काफ़ी तेज़ी...
- Advertisement -

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी रिपोर्ट का दावा, ‘भारत में लगभग 83 प्रतिशत युवा बेरोज़गार’

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) द्वारा जारी एम्प्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024...

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत में नागरिकता के धार्मिक आधार पर सवाल उठाया

-स्टाफ रिपोर्टर नई दिल्ली | भारत में मोदी सरकार द्वारा विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किए जाने पर...

दुनिया को ‘इस्लामोफोबिया’ के ख़िलाफ एकजुट होना चाहिए: एंटोनियो गुटेरेस, UN महासचिव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को याद दिलाया है कि मुसलमानों...

Related News

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पारित हुआ गज़ा में तुरंत युद्धविराम का प्रस्ताव

इंडिया टुमारो नई दिल्ली | गज़ा में युद्धविराम को लेकर सोमवार को यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में प्रस्ताव...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here